{"_id":"6457f535cc8c24f633092584","slug":"fraud-of-lakhs-from-a-young-man-by-liking-the-video-lakhimpur-news-c-4-1-148148-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वीडियो लाइक कराकर युवक से लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वीडियो लाइक कराकर युवक से लाखों की ठगी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी एक पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए खुद के साथ लाखों की ठगी होने की शिकायत दर्ज कराई है।
बताते हैं कि अंशू वर्मा के पास मोबाइल पर एक लिंक आता हैं। लिंक भेजने वाला अंशू से यूट्यूब वीडियो लाइक करने की बात कहता है। साथ ही दिए गए टास्क को पूरा करने पर हर एक वीडियो को लाइक करने पर पचास रुपए देने की बात कही। जिस पर अंशू ने टास्क पूरा करते हुए कई वीडियो को लाइक किया। अंशू ने बताया कि उन्हें लाइक करने पर 450 रुपए उनके खाते पर भी भेज दिए गए। जिसके बाद इंस्ट्राग्राम पर दूसरे व्यक्ति ने एक लिंक भेजकर दिए गए प्रीपेड टास्क को भी पूरा करने की बात कही।
साथ ही कुछ रुपए भेजने की बात कहते हुए हिम्मत सिंह नाम के व्यक्ति से बात कराई। हिम्मत सिंह ने भेजे गए लिंक पर पैसे भेजने से बोनस के साथ वापस करने की बात कही। जिस पर पहले 5000, फिर 20,000, एक लाख के बाद कई टुकड़ों में साढ़े चार लाख रुपये भेज दिए। जब रकम को विड्राल करने की कोशिश की गई तो रकम विड्राल नहीं हुई। बात करने पर बताया गया की पिछली रकम निकालने के लिए पांच लाख रुपए और डालने होंगे, इंतजाम न होने की बात पर हिम्मत सिंह ने पचास हजार रुपए लोन देने की बात कही।
लगातार की जा रही पैसों की मांग को देखकर अंशू ने खुद से साथ फ्रॉड होने की जानकारी हुई, जिसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर न्याय दिलाने और ठगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने धारा 420 में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।