फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fraud case filed against six including municipal head and registrar

Lakhimpur Kheri News: पालिकाध्यक्ष, कुल सचिव समेत छह पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against six including municipal head and registrar
लखीमपुर खीरी। कोर्ट के आदेश पर खीरी थाना पुलिस ने मनु लॉ कालेज की प्रबंधक व मौजूदा नगर पालिकाध्यक्ष लखीमपुर डॉ. इरा श्रीवास्तव व उनके पुत्र कपिल श्रीवास्तव, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य मुकदमा दर्ज किया है। मामला प्रबंध समिति के स्तर से की गई वित्तीय अनियमितताओं का है। दो शिक्षकों के कालेज छोड़ने के बाद भी प्रबंध समिति ने यूनिवर्सिटी को इस बात की जानकारी नहीं थी। थाना खीरी पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनु लॉ डिग्री कॉलेज के पूर्व शिक्षक एवं गोला निवासी विपिन शाह ने कोर्ट में अर्जी देकर कहा कि कॉलेज प्रबंधक डॉ. इरा श्रीवास्तव, डायरेक्टर कपिल श्रीवास्तव, कुल सचिव, शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष योगेश कुमार सक्सेना, अनूप कुमार सक्सेना ने मिलीभगत के चलते वित्तीय अनियमितताएं कीं हैं। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी को भी धोखे में रखा। मामले की शिकायत यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में कहा है कि मनु लॉ कॉलेज की उपस्थिति पंजिका के अनुसार अनूप कुमार सक्सेना अगस्त, 2017 में कॉलेज छोड़कर चले गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष व प्रबंधक ने साजिशन अनूप कुमार सक्सेना के अनुपस्थित रहते हुए बियरर चेक जारी कराकर भुगतान निकालते रहे। वहीं, शैलेष प्रताप सिंह जोकि साल 2014 में कॉलेज आए और अनुमोदन के बाद शिक्षक के पद पर नौकरी की, वह साल 2015 में कॉलेज छोड़कर चले गए थे। इसके बाद भी बियरर चेक से उनका भुगतान निकाला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कॉलेज कानपुर से लखनऊ यूनिवर्सिटी से जुड़ जाने के बाद भी मामले को गोपनीय रखा। उपस्थिति पंजिका सहित अन्य दस्तावेजों में दोनों शिक्षकों को तैनात दिखाकर धनराशि का गोलमाल किया। जानकारी होने पर विपिन शाह ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुल सचिव से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अनुपस्थिति में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई कर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



विपिन शाह कई बार इस तरह के आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराता रहता है। पता चला है कि अब तक उक्त युवक करीब 40 लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। इस मामले में जांच करा ली जाएं सच्चाई सामने आ जाएगी। - डॉ. इरा श्रीवास्तव, प्रबंधक मनु लॉ कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed