फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four more corona positives found in the district

जिले में चार कोरोना पॉजिटिव और मिले

Thu, 06 Jan 2022 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four more corona positives found in the district
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में फिर से बढ़ने लगे हैं। पिछले कुछ दिन से निरंतर संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को फिर चार संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कुल नौ संक्रमित हो गए हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की भी चिंता बढ़ने लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन कराकर सावधानी बरतें।
विज्ञापन

जिले में पिछले पांच दिन में कुल संक्रमित मिले थे। बुधवार को चार और संक्रमित मिले। एक जनवरी को सिर्फ एक संक्रमित था। वहीं वर्तमान में एक्टिव नौ संक्रमितों में एक महिला और आठ पुरुष हैं। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश से लेकर देश में जिस तरह से ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हें। उसको देखते हुए बेहद जागरूक और सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए जरूरी है कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वैक्सीनेशन करना।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. शैलेंद्रभटनागर ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को सभी केंद्रों पर पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है। तीसरी लहर को देखते हुए 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण करने के लिए शहरी में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जिला एवं महिला अस्पताल, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैय्याबाग, निर्मलनगर नौरंगाबाद एवं सीएमएस इंटर कॉलेज कपूरथला, गुरु नानक इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्री नगर, केंद्रीय विद्यालय एसएसबी कैंप गढ़ी रोड पर कैंप लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कुल पॉजिटिव-24426
जिले में एक्टिव केस- नौ
होम क्वारंटीन - तीन
पिछले 24 घंटे में लिए गए सैंपल-3694
कुल टीकाकरण-3295764
प्रथम डोज- 2254561
दूसरी डोज-1041203
ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए टीकाकरण कराकर प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद आवश्यक है। इसके लिए जिले में करीब 300 टीमें लगाई है। जिन्होंने अभी तक दूसरी डोज नहीं लगवाई है वह नजदीकी केंद्र पर वैक्सीन अवश्य लगवा लें।
- डॉ.आरपी दीक्षित, एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed