फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Four absent including two doctors at CM Arogya Mela

Lakhimpur Kheri News: सीएम आरोग्य मेले में दो डॉक्टर सहित चार गैरहाजिर

Sun, 03 Sep 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Four absent including two doctors at CM Arogya Mela
लखीमपुर खीरी। सीएमओ ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टर सहित चार लोग अनुपस्थित मिले। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने रविवार को सबसे पहले पीएचसी चंदापुर पड़री पहुंचे। वहां पर न तो मेडिकल अफसर मिले और न ही फार्मासिस्ट। फार्मासिस्ट 30 अगस्त से अनुपस्थित है। पीएचसी का बिजली कनेक्शन भी कटा मिला और साफ सफाई भी बेहतर नहीं मिली। स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पीएचसी ईसानगर में आयुष चिकित्सक डॉ. विनीत सिंह शनिवार से अनुपस्थित मिले और ऑप्टोमेट्रिस्ट जितेश मिश्रा एक सितंबर से। इस पर सीएचसी अधीक्षक को पीएचसी का निरीक्षण करने और व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएचसी धौरहरा की पीएचसी रंजीतगंज के निरीक्षण में डॉ. राजेश बहादुर गैर हाजिर मिले और ओपीडी में मरीजों की संख्या भी कम मिली। इसके अलावा अगस्त माह में प्रसव भी कम मिले। इस पर सीएमओ ने स्टाफ को सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। मेले में आए मरीज और भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात कर दवाएं आदि मिलने के बाबत सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed