{"_id":"611e9e478ebc3e7a0705da6d","slug":"found-dead-rhinoceros-dead-a-month-ago-lakhimpur-news-bly45680632","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह पूर्व मारे गए गैंडे का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह पूर्व मारे गए गैंडे का शव मिला
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में शिकारियों द्वारा करीब एक माह पूर्व मारे गए एक 20 वर्षीय नर गैंडा का शव बरामद हुआ है। शिकारी उसके सींग काट ले गए हैं। चितवन पार्क में बीते एक साल से अब तक करीब 35 गैंडों की मौत हो चुकी है, जिसमें पांच गैंडों को शिकारियों द्वारा मारा गया है।
पार्क के वार्डेन अणनाथ बराल ने बताया कि बीते एक माह पूर्व पार्क के घांघर बाटुलीचौर क्षेत्र में शिकारियों द्वारा मारे गए करीब 20 वर्षीय नर गैंडा का शव बरामद हुआ है। शिकारियों ने पहले इसके सिर में गोली मारी, जिसके बाद उसका सींग काटकर ले गए हैं। आशंका है कि गैंडा की मौत करीब एक माह पूर्व ही हुई है। पार्क में लगातार गैंडों की मौत होने से पार्क प्रशासन में हड़कंप है। बता दें कि बीते एक साल में 30 गैंडों की स्वाभाविक मौत हुई है, जबकि पांच गैंडों को शिकारियों ने मौत के घाट उतारा है।