फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former contract driver beats up Samay Pal at the roadways depot

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज डिपो के समय पाल को पूर्व संविदा चालक ने पीटा

Wed, 27 May 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 27 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former contract driver beats up Samay Pal at the roadways depot
गोला गोकर्णनाथ। नगर के रोडवेज डिपो में समय पाल (वरिष्ठ लिपिक) अनूप कुमार सिंह को पूर्व संविदा चालक ने पीट दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनूप ने बताया कि 25 मई की शाम करीब सात बजे वह बस स्टेशन स्थित डिपो में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पूर्व संविदा चालक गंगा सागर पांडे अपने 2-3 साथियों के साथ पहुंचा और उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गंगा सागर ने थप्पड़ और डंडों से उसे पीट दिया। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और डेस्क पर रखे कागज बिखेर दिए, जिससे सरकारी कार्य बाधित हो गया।
विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया। अनूप ने आरोपी से जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed