फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Former block pramukh took petrol and locked himself in the temple in Lakhimpur Khe

UP: पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पेट्रोल लेकर खुद को मंदिर में किया बंद, घंटे पर बांधा फंदा, बोले- हमें न्याय चाहिए

Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 01:43 PM IST
सार

पौराणिक शिव मंदिर की नई कमेटी गठित होने से नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने पेट्रोल लेकर साथ खुद को मंदिर में बंद कर लिया। उन्होंने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Former block pramukh took petrol and locked himself in the temple in Lakhimpur Khe
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने सोमवार को ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तेंदुआ गांव स्थित पौराणिक शिव मंदिर की नई कमेटी गठित होने से नाराज पूर्व ब्लॉक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने पेट्रोल लेकर खुद को मंदिर में बंद कर लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मंदिर से बाहर नहीं आए। बाद में एसडीएम मितौली ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया, तब जाकर वह बाहर निकले। 

विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट पर कस्ता विधानसभा से वर्ष 2022 में चुनाव लड़ चुके राधेश्याम भार्गव सोमवार तड़के चार बजे डिब्बे में पेट्रोल लेकर शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने खुद को मंदिर में बंद कर लिया। अंदर से ताला भी लगा लिया। मंदिर के घंटे में फंदा बांध लिया। इसकी जानकारी मिलने पर वहां ग्रामीण जुट गए। उन्हें समझाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ व इंस्पेक्टर भी पहुंच गए। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, लेकिन पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने जिले के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि हम न्याय चाहते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता पक्ष के नेता पर लगाए आरोप 
पूर्व ब्लाक प्रमुख राधेश्याम भार्गव ने बताया कि वह 1995 से पौराणिक शिव मंदिर कष्ट हरण धाम में सेवा कर रहे हैं। लोगों के सहयोग से उन्होंने इस मंदिर को नई पहचान दी है। उन्होंने संकल्प लिया था कि कष्ट हरण धाम पर भव्य मंदिर का निर्माण कराएंगे, लेकिन इस बीच मंदिर को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। जो काम हो रहा था, उसे बंद कर दिया गया। सत्ता पक्ष के इशारे पर नई कमेटी गठित कर दी गई है, जिसने दानपात्र में अपना का ताला लगा रखा है। 

UP: तिहरे हत्याकांड की रंजिश में एक और हत्या, भाई के सामने छात्र के सीने में मारी गोली; आरोपी पहुंचा थाने

राधेश्याम भार्गव ने बताया कि कई महीने पहले दानपात्र से नकदी भी निकाली गई, लेकिन अब तक कोई काम नहीं कराया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हमें जान से मरवाना चाहते हैं। वह बराबर मेरे पीछे लगे हुए हैं। हम न्याय चाहते हैं और कुछ नहीं चाहिए। 

एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय व सीओ सुबोध कुमार जायसवाल के समझाने के बाद करीब 11.20 बजे वह मंदिर से बाहर निकले। एसडीएम ने विवादित जमीन पर राजस्व टीम के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख को समस्या का समाधान कराने के लिए मौके पर भेजा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed