{"_id":"5ebebf5e8ebc3e905b577a75","slug":"forest-lakhimpur-news-bly4059514200","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर सेंक्चुरी वॉचर के घर में मिली जंगल की लकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर सेंक्चुरी वॉचर के घर में मिली जंगल की लकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व की किशनपुर सेंक्चुुरी जंगल में कीमती पेड़ों का कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। खास बात यह है कि इस संरक्षित जंगल के पेड़ों के कटान में वन अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आ रही है। डीटीआर के उपनिदेशक मनोज सोनकर ने एक वॉचर के आवास पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में चिरान की लकड़ी बरामद की है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के कब्जे से एक माह के अंदर यह तीसरी बरामदगी है।
दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक मनोज सोनकर को गोपनीय सूत्रों से जानकारी मिली थी कि किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज में तैनात एक वॉचर के घर पर बड़ी मात्रा में लकड़ी जमा कर रखी गई है। इस सूचना के आधार पर डीडी ने अपनी टीम के साथ शुक्रवार सुबह भीरा कस्बा निवासी वन वॉचर शम्मी के आवास पर छापा मारा, तो उसके घर में भूसे के ढेर में छिपाकर रखी गई साखू, सागौन, शीशम और यूकेलिप्टस की लकड़ी बरामद हुई। डीडी ने इस लकड़ी को सीज करते हुए किशनपुर सेंक्चुरी के वार्डेन तौफीक अहमद को मामले की जांच सौंपी है।
इसे पहले पिछले एक माह के अंदर किशनपुर सेंक्चुरी के रेंजर आवास और तारकोठी वन चौकी से भी बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद हो चुकी है। इस अवैध कटान और चिरान के मामले में जांच के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए रेंजर राम बरन यादव को निलंबित भी किया जा चुका है। वन कर्मियों के कब्जे से लगातार बरामद हो रही लकड़ी से यह बात साबित होती है कि संरक्षित वन क्षेत्र में पेड़ों का कटान वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में ही चल रहा है।
विज्ञापन
गोपनीय सूचना के आधार पर किशनपुर सेंक्चुरी की मैलानी रेंज में तैनात वन वॉचर के भीरा स्थित आवास पर छापा मारा गया तो बड़ी मात्रा में अवैध कटान की लकड़ी बरामद हुई है। मामले की जांच किशनपुर सेंक्चुरी के वार्डेन तौफीक अहमद को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज सोनकर, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व