फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fogging was not angered by Villagers display

फॉगिंग न होने से गुस्साए  ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज।
अमर उजाला ब्यूरो बाकेगंज। Updated Sun, 11 Sep 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fogging was not angered by Villagers display
फॉगिंग - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ के आश्वासन के बाद भी नहीं हुई फॉगिंग
विज्ञापन

कुंवरपुर के ग्रामीणों ने की दवा का छिड़काव कराने की मांग 

 निकटवर्ती गांव कुंवरपुर में संभावित डेंगू से एक छात्र की मौत के बाद दौरे पर आए सीएमओ डॉ जावेद अहमद ने गांव में फॉगिंग करवाने का आश्वासन दिया था। सीएमओ के दौरे के सात दिन बाद भी गांव में फॉगिंग नहीं कराई गई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर विरोध प्रकट किया।
बता दें कि बाकेगंज कस्बा के निकट गांव कुंवरपुर में संभावित डेंगू से 10 वर्षीय छात्र सत्यम की 5 सितंबर को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अमर उजाला में खबर छपने पर स्वाथ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीएमओ ने गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर बुखार पीड़ितों के खून की जांच कराने के अलावा दवाइयां बटवाई। सीएमओ ने बाकेगंज सीएचसी पहुंचकर लोगो से गांव सहित बाकेगंज कस्बे में फॉगिंग करवाने का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

सात दिन बीत गए लेकिन अभी तक कुंवरपुर गांव और कस्बे में न तो फॉगिंग हुई और न ही मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव कराया गया। सीएमओ के आश्वासन के बाद भी फॉगिंग न होने से गुस्साए ग्रामीणों प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह, सूर्यपाल, चंद्रपाल, राजेंद्र, तेजपाल, अमन, भजन सिंह, जितेंद्र, भूपेंद्र, रामपाल, शिवा सिंह, रणधीर सिंह आदि ने रविवार को प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से गांव में फॉगिंग करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इस संबध में सीएमओ डॉ जावेद अहमद ने बताया कि डीएमओ के अवकाश पर होने के चलते संबधित स्थानों पर फॉगिंग नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि दो दिन में हर हाल में कुंवरगांव और बाकेगंज कस्बे में फॉगिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed