फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Focus on tax simplification and business promotion provisions

Lakhimpur Kheri News: कर सरलीकरण और कारोबार बढ़ाने वाले प्रावधानों पर टिकी निगाह

Fri, 23 Jan 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 23 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Focus on tax simplification and business promotion provisions
शरद मेहरोत्रा - फोटो : 1
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। केंद्र सरकार की ओर से एक फरवरी को पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट को लेकर जिले के व्यापारियों में खासा उत्साह है। नौकरीपेशा, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और शिक्षक वर्ग के साथ-साथ थोक व फुटकर व्यापारियों को भी बजट से कई उम्मीदें हैं।
उनका मानना है कि यदि बजट में कस्टम ड्यूटी में राहत, टैक्स व्यवस्था का सरलीकरण और कारोबार को प्रोत्साहन देने वाले प्रावधान किए गए तो न केवल उनका व्यापार आगे बढ़ेगा, बल्कि सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। थोक व्यापारियों का कहना है कि वे बड़े पैमाने पर आयकर और जीएसटी के माध्यम से सरकार को राजस्व प्रदान करते हैं। ऐसे में अगर बजट में उनके हितों को ध्यान में रखकर फैसले लिए जाते हैं तो बाजार में रफ्तार आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। व्यापारियों का कहना है कि यह बजट यदि व्यापार अनुकूल रहा तो अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी उल्लेखनीय इजाफा होगा।
विज्ञापन

---------------

एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्रियल पार्क और घटी ब्याज दरों पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने का प्रावधान बजट में होना चाहिए। इससे नई इंडस्ट्रीज लगाने के लिए भी सुविधा होगी। पुरानी का विस्तार करने के लिए फंड की आवश्यकता बैंकों से आसानी से पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव तोलानी, व्यापारी


बजट में छोटे और बड़े उद्योग की स्थापना का कोई प्रावधान हो। किराना, गल्ला, कपड़ा आदि के व्यवसाय के लिए लंबी दूरी की ट्रेन चलाना बहुत जरूरी है, क्योंकि दिल्ली जाने का रास्ता अभी साफ नहीं है। बजट में व्यापारियों के लिए सस्ते ऋण का भी प्रावधान हो।
- प्रकाश गुप्ता, किराना थोक व्यापारी


इलेक्ट्रिकल्स ट्रेड में वर्तमान जीएसटी दरें अधिक हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे जुड़े उत्पादों को 12 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में लाया जाए। बजट में ऑनलाइन बिजनेस के लिए एक स्पष्ट और समान नीति लागू की जाए। छोटे व्यापारियों के लिए सस्ते और सुगम ऋण की व्यवस्था का प्रावधान हो।

- संजय गुप्ता, थोक व्यापारी, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल्स


एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में दवा व्यापारियों को सरकार से उम्मीद है कि रॉ मटेरियल पर भी जीएसटी की दर कम होगी। इससे जनता को और सस्ती दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। रोजगार बढ़ेगा और सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा।
- शरद मेहरोत्रा, दवा थोक व्यापारी

शरद मेहरोत्रा

शरद मेहरोत्रा- फोटो : 1

शरद मेहरोत्रा

शरद मेहरोत्रा- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed