फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flood water is spreading diseases, rashes and itching among children.

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ का पानी बांट रहा बीमारी, दाने और खुजली से परेशान बच्चे

Fri, 02 Aug 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Flood water is spreading diseases, rashes and itching among children.

विज्ञापन

फूलबेहड़/ महेवागंज। बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीण अब बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। फूलबेहड़ क्षेत्र में तटबंध के अंदर बसे करीब 15 गांव में बाढ़ का पानी भरा है। कई दिनों से बाढ़ का पानी होने से इन गांवों के बच्चों को खुजली और दाने हो रहे हैं।
भुलभुलिया गांव के संतोष कुमार की छह माह की दुधमुंही सुनैना के पूरे शरीर में छाले पड़े हैं। खुजली और तेज बुखार है। गांव में रामपाल, बबलू , विनोद, संतोष, सरन्द, गया प्रसाद और पत्नी भी बुखार की चपेट में है। छोटे बच्चे पानी में खेलते हैं। इससे वह बीमार पड़ रहे हैं। करीब दो दर्जन से भी ज्यादा ग्रामीण तेज बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

भुलभुलिया गांव के रामपाल ने बताया कि बाढ़ के पानी में निकलने और भीगने से तबीयत बिगड़ गई। एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। मच्छर और मक्खी पनप रहे हैं। कई लोगों को बुखार-जुकाम है। बच्चों को परेशानी ज्यादा है। बड़ागांव, बसहा, खांभी सहित कई गांवों में बुखार तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच और दवा तो दूर स्वास्थ्य कर्मी गांवों में झांकने तक नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------
गांव में पानी भरा है। इस वजह से टीम अभी वहां नही जा पा रही है। बरसात के मौसम में खुजली, दाने और त्वचा संबंधी बीमारी आम समस्या है। कम और अस्पताल में पर्याप्त दवाइया उपलब्ध हैं।
डाॅ. पवन कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी फूलबेहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed