फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Flag waved gracefully on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Tue, 27 Jan 2015 06:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Jan 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
Flag waved gracefully on Republic Day
गणतंत्र दिवस शहर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर पुलिस लाइंस में भव्य परेड हुई। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में मुख्य अतिथि डीएम गौरव दयाल और एसपी अरविंद सेन ने ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर परेड का शुभारंभ किया तथा सलामी ली। परेड में तिरंगी जलधारा और बैंड की शानदार प्रस्तुति रही। यहां डीएम ने सभी को संकल्प दिलाया। डीएम ने उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिस कर्मियों और शहीद परिवारों की विधवाओं को सम्मानित किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें मंगल पांडे को फांसी देने का चित्रण, जूडो कराटे, आश्रम पद्धति विद्यालय के बच्चों के मीनार बनाने के कार्यक्रम बहुत पसंद किए गए। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अजमानी इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम, अजमानी पब्लिक स्कूल को द्वितीय और सेंट डान बास्को कॉलेज को तृतीय स्थान दिया गया। इस मौके पर सीडीओ नितीश कुमार, एएसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी एमपी सिंह, सीओ मोहम्मदी अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, सीओ पलिया रामआसरे सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

सशस्त्र सीमा बल के सेक्टर मुख्यालय में उप महानिरीक्षक उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने, जिला पंचायत खीरी में जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर ने ध्वजारोहण किया। पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत गए। अजमानी पब्लिक स्कूल में प्रबंध निदेशक गुरुजीत कौर अजमानी ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताया। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। बामसेफ एवं मूल निवासी संघ ने डॉ.भीमराव अंबेडकर पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। इस्लामिया इंटर कॉलेज में अध्यक्ष मशकूर हुसैन ने ध्वजारोहण किया। बीपीएस पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए। भगवान दीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में प्रधानाचार्य डा.निरुपमा अशोक ने ध्वजारोहण किया तथा कैप्टन शशि प्रभा वाजपेयी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटाें ने ध्वज को सलामी दी। यहां डॉ.मनोरमा सिन्हा ने चित्रों के माध्यम से संविधान की गाथा प्रस्तुत की। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आरके जायसवाल ने, सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल और नूतन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सुभाष सेवा समिति ने सुभाष पार्क में गणतंत्र दिवस मनाया। इस मौके पर कुमुदेश शंकर शुक्ला, ओम प्रकाश शर्मा, रमाशंकर मिश्र और रमेशचंद मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित थे। केएयूके इंटर कॉलेज पड़रिया तुला में एसपी उस्मानी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा इनरव्हील सेंट्रल ने लालपुर में गणतंत्र दिवस मनाया। इसके अलावा शहर के वाईडी डिग्री कॉलेज, डॉ.हेडगेवार सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान दायिनी शिशु मंदिर, माधव चिल्ड्रेन एकेडमी, धर्मसभा इंटर कॉलेज, ग्रीन फील्ड एकेडमी और आरएम ज्ञान दायिनी स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं ने घर-घर तिरंगा बांटा
लखीमपुर।
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में युवाओं ने गणतंत्र दिवस पर हर घर में तिरंगा देकर इस दिवस को मनाया। इसका शुभारंभ राजकिशोर पांडे प्रहरी ने किया। इस मौके पर आदेश चंद्रा, आल श्रीवास्तव, अभिषेक, नूर मोहम्मद, कुलदीप श्रीवास्तव, सुलेखा श्रीवास्तव, धर्मेश कश्यप, ओमद त्रिवेदी समेत मोहल्ले के सभी लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed