फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Five arrested for withdrawing money by stealing ATM cards

एटीएम कार्ड चोरी कर रुपये निकालने वाले पांच गिरफ्तार

Thu, 19 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for withdrawing money by stealing ATM cards
पकड़े जाने वालों में तीन आरोपी हरिद्वार के रहने वाले
विज्ञापन

आरोपियों के पास से 128 एटीएम कार्ड, क्लोनर मशीन और सात आधार कार्ड बरामद
लखीमपुर खीरी। एटीएम कार्ड चोरी करके लोगों के बैंक खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह के पांच अभियुक्तों को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्तों में तीन हरिद्वार के अंबुबाला के रहने वाले हैं।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी विजय ढुल ने बताया कि बुधवार को सदर कोतवाली पुलिस ने लालपुर बैरियर के पास से पांच संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों के पास 128 एटीएम कार्ड, 90260 रुपये, दो क्लोनर/ स्कैनर मशीन, सात आधार कार्ड, पांच मोबाइल एवं एक एटलस ऑफ इंडिया बुक मिली। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम से रुपये निकालने गए बुजुर्ग और कम पढ़े-लिखे लोगों से मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और पिन भी जान लेते थे। इसके बाद किसी अन्य जगह से एटीएम से रुपये निकाल लेते थे। इस गिरोह के सदस्य एटीएम कार्ड बदलने के लिए कई बैंकों के अलग-अलग कार्ड अपने पास रखते थे। इससे कार्डधारक को एटीएम कार्ड बदलने का शक भी नहीं होता था।
विज्ञापन

पकड़े जाने वालों में संदीप पुत्र भंवर सिंह निवासी पुष्पांजलि विहार जनपद सहारनपुर, शिवम पुत्र जगपाल सिंह निवासी लाहककलां जनपद बिजनौर, नीटू पुत्र नरेश, शिवपा पुत्र राजेश व पिंटू पुत्र राजकुमार निवासी अम्बुबाला हरिद्वार हैं। इन पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि शिवा, पिंटू, नीटू व शिवम के विरुद्ध पूर्व से जनपद हरिद्वार, उत्तराखंड में धोखाधड़ी एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव, हेड कांस्टेबल कृष्णा शीष यादव, हेमंत सिंह, विजय शर्मा, सतें द्र कुमार, विकास कुमार, मांगेरामनीष यादव शामिल रहे।
गोला में धोखाधड़ी करने की आशंका
पूछताछ के दौरान पता चला है कि अभियुक्त कार से एक शहर से दूसरे शहर जाकर लोगों की तलाश में घूमते रहते थे। यहां लखीमपुर के लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए एटीएम की रेकी कर रहे थे। गोला गोकर्णनाथ में इस गिरोह ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की है, जिसका खुलासा करने के लिए पुलिस टीम बरामद एटीएम की जांच में जुट गई है। साथ ही पीड़ित व्यक्ति की ओर से शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
माइक्रो चिप लगने के बाद से क्लोनर हुआ बेकार
एसपी विजय ढुल ने बताया कि करीब दो साल से एटीएम कार्ड में माइक्रो चिप लगा दी गई है। इससे यह जालसाज क्लोनर/ स्कैनर की मदद से नकली एटीएम नहीं बना पा रहे थे। लिहाजा इन अभियुक्तों ने धोखाधड़ी की रणनीति में बदलाव किया।

चोरी के मोबाइल सहित चार गिरफ्तार
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल सहित चार युवकों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है।
मंगलवार की रात एसआई कृष्ण कुमार यादव ने मुखबिर की सूचना पर पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में कुछ संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनकी तलाशी ली। तलाशी में युवकों के पास से चोरी के चार मोबाइल, नुकीली चार सरियां, एक हथौड़ी, एक प्लास, दो टार्च और चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपना पता मितौली थाना के इमलिया मजरा मगही निवासी राजेश कुमार, करमानी निवासी संजय कुमार, उमरापुर निवासी दिनेश और कोतवाली गोला क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी नन्हें बताया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed