{"_id":"eb023f16dedd478a42dfbe70ceca0d9e","slug":"fish-farmers-will-subsidized-supplements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत्स्य पालकों को मिलेगा सब्सिडी पर पूरक आहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत्स्य पालकों को मिलेगा सब्सिडी पर पूरक आहार
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Feb 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से अब मत्स्य पालकों को पूरक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। इस आहार पर मत्स्य पालकों को आहार की लागत की 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी।
सहायक निदेशक मत्स्य अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मत्स्य पालकों को पूरक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया इस आहार को तालाब में डालने से मछलियों का उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने बताया आधा हेक्टेयर तालाब में 12.5 कुंतल पूरक आहार एक वर्ष में डाला जाएगा। इसकी लागत लगभग 29,250 रुपये आएगी। इसका 25 प्रतिशत हिस्सा पशुपालक लगाएगा तथा लागत पर 75 प्रतिशत सब्सिडी सरकार देगी। प्रथम चरण में जिले के 17 मत्स्य पालकों को पूरक आहार दिया जाएगा। पूरक आहार गोदरेज कंपनी उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया पहले चरण का आहार जिले को प्राप्त हो गया है। अगले चरण में सभी किसानों को पूरक आहार उपलब्ध कराया जाएगा।