{"_id":"5ea4305e8ebc3e909726934a","slug":"firing-and-spreading-panic-two-injured66","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते को लेकर मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते को लेकर मारपीट, फायरिंग कर फैलाई दहशत, दो घायल
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट की। इस दौरान एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की। पीड़ित ने एक आरोपी से तमंचा छीनकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
मुर्गहा निवासी अवधराम ने बताया कि उनका खेत गांव के दक्षिण दिशा में ढकवा गदियाना के नजदीक है। आरोप है कि गदियाना निवासी यासीन से रास्ते को लेकर विवाद था। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते जब अवधराम खेत से वापस आ रहे थे तो पहले से घायत लगाए बैठे यासीन और उनके साथियों ने उनकी जमकर पिटाई करना शुरू कर दिया। शोर सुनकर खेत में काम कर रहे ऊधम सिंह और फूलचंद आ गए। हमलावरों ने उनको भी नहीं छोड़ा और उनकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देखकर यासीन के पुत्र सिराज ने फायरिंग कर दी। ग्रामीणों ने सिराज को दौड़ाकर उसके पास से तमंचा छीन लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने तमंचा पुलिस को सौंपा है। अवधराम की तहरीर पर पुलिस ने बलवा, मारपीट, समेत कई संगीन धाराओं में यासीन, श्यामू, इस्माइल, सिराज, हरफूल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन