{"_id":"5e6146ba8ebc3eeb610fcba9","slug":"fire-lakhimpur-news-bly3985636103","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में लगी आग से हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोखे में लगी आग से हजारों का सामान जला
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। मोहम्मदी रोड पर स्थित एक खोखे में बुधवार की रात आग लग गई, जिससे उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। खोखे के मालिक ने रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
गांव नजीमाबाद निवासी संजू सिंह ने बताया कि उसका मोहम्मदी रोड पर लकड़ी का खोखा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। वहीं आग से पड़ोस के मुन्नन हलवाई का खोखा भी जल गया। चौकी इंचार्ज ने सिपाही अनुपम पांडेय को पॉवर हाउस भेजकर बिजली सप्लाई कटवाई और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड में मुन्नन की दुकान में रखा मामूली सामान जल गया, जबकि संजू सिंह की दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। खोखे के मालिक ने रंजिशन सिकंद्राबाद के एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि आरोपी युवक इससे पहले भी उसकी दुकान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुका है। चौकी इंचार्ज राजेश चौधरी ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया आग शार्टसर्किट से लगी है। नामजद तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।