फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   fire cases

नौरंगपुर में 42, देवीपुरा में 12 और रजागंज में एक घर जला, महिला समेत तीन लोग झुलसे

Mon, 06 Apr 2020 11:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
fire cases
लखीमपुर खीरी। कई स्थानों पर आग लगने से 55 घर जलकर राख हो गए, आग बुझाने की कोशिश में तीन लोग झुलस गए, जबकि तीन पशु भी चपेट में आ गए, कई लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

खमरिया/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव अदलीशपुर के मजरा नौरंगपुर में आग लग गई, जिससे 42 घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग झुलस गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस अग्निाकंड में कई लाख के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

गांव नौरंगपुर निवासी विनोद गौतम के घर सोमवार की दोपहर महिलाएं खाना बना रहीं थीं। इसी बीच चल रही तेज हवा के कारण अचानक चूल्हे की चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इससे आग लग गई। घर वाले जब तक कुछ समझ पाते। इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के चलने से आग ने देखते ही देखते रामेश्वर पाल, जोखे पाल, चंद्रभान, मूलचंद्र, बगरू, बृजमोहन राजपूत, संकटा प्रसाद, अमेरिका राजपूत, ब्रजकिशोर, पुत्तूलाल, मिश्रीलाल, सोबरन, श्रीकेशन, अशरफी, श्याम मनोहर, मनोहर भार्गव, बाबूराम, बुद्धा राजपूत, राजाराम, भाईलाल, राधाकिशोर, रंगीलाल, विशंभर गौतम समेत 42 लोगों के घरों को चपेट में ले लिया। जिससे वे जलकर राख हो गए। आग की लपटों के आगे ग्रामीण असहाय दिखे। तमाम लोग अपने घरों का सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे। हालात यह थे कि लोग पशुओं को भी निकालने का मौका नहीं पा सके। आग से सामान निकलते समय राजकिशोर गौतम व छोटे गौतम के अलावा तीन पशु भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हल्का लेखपाल विनय ने बताया कि इस अग्निकांड में कई लाख के नुकसान का अनुमान है। झुलसे युवकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज में एक घर जला: गोला गोकर्णनाथ। गांव रजागंज निवासी सुशील कुमार का घर पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर है। सोमवार की दोपहर उसके घर में अचानक आग लग गई। आग से काफी सामान जलकर राख हो गया।

मैलानी। थाना क्षेत्र के गांव देवीपुर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक तग लग गई। तेज हवाओं का साथ पाकर विकराल हुइ आग ने गांव में जमकर कहर बरपाया। जब तक ग्रामीण उस पर काबू पाते तब तक 14 घर जलकर राख हो गए। आग बुझाने की कोशिश में 45 वर्षीय फूलवती झुलस गई। उसे इलाज के लिए सीएचसी बांकेगंज मे भर्ती कराया गया। इस अग्निकांड में बकरी का एक बच्चा भी जलकर मर गया। आग से उमेश, मोहन, बालकराम, प्रकाश, बालगोविंद, अरविंद, गयादीन, राजकुमार, प्रेमराज, मुन्ना, रूपराम, कुंवर, सत्य प्रकाश और सीताराम के घर जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड से पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। एसडीएम अखिलेश यादव ने थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार, लेखपाल देवेंद्र सिंह आदि के साथ गांव का भ्रमण कर हालात देखे। एसडीएम ने अग्नि पीड़ितों के लिए रात का भोजन और तिरपाल की व्यवस्था कराई है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की सूची बनवाई जा रही है, जिससे पीड़ितों का शासन से मदद दिलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed