फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fire broke out due to short circuit in the power supply panel of government hospital

Lakhimpur Kheri: सरकारी अस्पताल के बिजली आपूर्ति पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, मची अफरातफरी

Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब बिजली आपूर्ति पैनल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र से तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ी घटना टल गई। 

विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in the power supply panel of government hospital
बिजली आपूर्ति पैनल में हुआ था शॉर्ट सर्किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति पैनल के पास शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग लगने सीएचसी में अफरातफरी मच गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने फायर सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन


दोपहर के समय सीएचसी में मरीज और तीमारदारों की भीड़ थी। आशा कार्यकर्ताओं और पियर एजुकेटर की बैठक चल रही थी। इसी समय अस्पताल के इलेक्ट्रिक रूम में बिजली आपूर्ति पैनल के पास शार्ट-सर्किट की वजह से आग लग गई। आग देख अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मरीज व कर्मचारी अपने-अपने केबिन से निकलकर बाहर की ओर दौड़े। आग देख सीएचसी अधीक्षक ने सूझबूझ से काम लिया। बचाव को रखे फायर उपकरणों का प्रयोग किया गया। 
विज्ञापन


वार्ड ब्वाय अखिलेश कुमार वार्ड और अरुण कुमार ने फायर सिलींडर की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। रमियाबेहड़ सीएचसी में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज-तीमारदारों का आना-जाना होता है। बताया जा रहा है कि सीएचसी का बिजली मीटर खराब है। सुधार को दिए गए पत्र पर विभाग ध्यान नहीं दे रहा। आग से मुख्य केबिल भी जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व बिजली विभाग निघासन एसडीओ को दो बार पत्र दिए और वार्ता भी की। मगर विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। सीएचसी का मीटर खराब है। सप्लाई की मेन लाइन खराब है जो आज जल गई। अन्य कोई नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed