{"_id":"617c381fb95b022bc81d0bcb","slug":"fir-lodged-against-a-purchasing-center-in-charge-of-pcu-lakhimpur-news-bly4645659113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीयू के एक क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीयू के एक क्रय केंद्र प्रभारी पर दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खाद्य एवं रसद विभाग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी मीणा के दौरे के समय किसान द्वारा शिकायत किए जाने के मामले में एक क्रय केंद्र प्रभारी पर गाज गिरी है। राजापुर मंडी में क्रय एजेंसी पीसीयू के एक क्रय केंद्र प्रभारी के खिलाफ सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टोकन जारी होने के बाद भी किसान का धान न खरीदने व मोबाइल फोन बंद कर सरकारी धान खरीद में बाधा पहुंचाने के गंभीर आरोप केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह पर लगे हैं।
26 अक्तूबर को प्रमुख सचिव ने राजापुर मंडी का दौरा कर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया था। इसदौरान निघासन क्षेत्र के किसान दरशेम सिंह ने पीसीयू के क्रय केंद्र एसएस फूलबेहड़ मंडी राजापुर के केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया था कि टोकन जारी होने के बाद भी धान नहीं खरीदा गया। किसान द्वारा फोन मिलाने पर केंद्र प्रभारी ने मोबाइल बंद कर लिया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव ने एआर कोऑपरेटिव सूर्य नारायण सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद एआर कोऑपरेटिव के निर्देश पर पीसीयू के जिला प्रबंधक पंकज सिंह की ओर से सदर कोतवाली में केंद्र प्रभारी सौरभ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्र प्रभारी द्वारा मूल्य समर्थन योजना जैसे महत्वपूर्ण शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, जो अवैैधानिक एवं शासकीय मंशा के प्रतिकूल है। इस कृत्य से क्रय एजेंसी की छवि धूमिल की गई। इसलिए केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
- सूर्य नारायण मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव