फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   female body found

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

Tue, 05 Jul 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
female body found
रोते बिलखते परिजन - फोटो : LAKHIMPUR
पलिया-चंदनचौकी। पलिया-चंदनचौकी रोड पर पोंगरा नाला के पास जंगल में एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव लटका मिला। सूचना पर चंदनचौकी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त थारू क्षेत्र के बलेरा गांव निवासी अरुण कुमार की 25 वर्षीय पत्नी ममता के रूप में हुई। सूचना पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, सीओ राजेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और आसपास पूछताछ की। मृतका ममता के परिजन भी पहुंचे और बताया कि मृतका ममता सुबह घर से निकलकर कहीं चली गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। सीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल सकेगा। हालांकि परिजन ने महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं बताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed