{"_id":"618ac3f0b5d73e3b690ac1b8","slug":"feed-the-cows-instead-of-throwing-away-cha-food-lakhimpur-news-bly465602983","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचा भोजन फेंकने की बजाय गायों को खिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचा भोजन फेंकने की बजाय गायों को खिलाएं
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के श्री धर्मादा समिति गोशाला में आयोजित गोपाष्टमी महोत्सव में विद्यार्थियों को गो रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
समिति के महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, आर्य समाज के अवधेश मिश्र और भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि विद्यार्थी गो सेवक और गोपालक बनें। घर में बचे भोजन को फेंकने के बजाय गायों को खिलाएं। उन्होंने कहा कि गोवंश को पॉलिथीन में रखकर कोई भी खाद्य पदार्थ खाने को न दें। संचालन संजीव दीक्षित ने किया।
इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्र, अनुज खरे, संजय तिवारी, अवनेश मिश्र, महेंद्र वर्मा, आलोक तिवारी, रविद्र भूषण सिंह, डीपी श्रीवास्तव, धर्म सिंह, रविंद्र कटियार, धीरज बाजपेई आदि मौजूद रहे। संवाद