फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ' FDI in railway applicable If the wheel jam '

‘रेलवे में एफडीआई लागू की गई तो चक्का जाम’

Thu, 19 Mar 2015 06:17 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Thu, 19 Mar 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन से संबद्ध एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के राष्ट्रीय महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार मजदूर विरोधी काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रेलवे में एफडीआई लागू की गई तो रेलवे का चक्का जाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

केएल गुप्ता यहां नरमू की मंडलीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा, वहीं दूसरी ओर रेलवे में सौ प्रतिशत एफडीआई लागू करने की बात करते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में 2400 करोड़ की लागत से बिजली और डीजल इंजन बनाने के कारखाने एफडीआई द्वारा ही लगाए जा रहे हैं, जिसका ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन पुरजोर विरोध करती है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मजदूर विरोधी मोदी सरकार रेलवे को एफडीआई के माध्यम से निजी हाथों में सौंपेगी, तो ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन रेलवे का चक्का जाम कर देगा। नरमू के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत चतुर्वेदी ने कहा कि मोदी सरकार भी एफडीआई के मुद्दे पर एआईआरएफ से टकराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को मंडल मंत्री अजय वर्मा, मैलानी शाखा के मंत्री निसार अली, केंद्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, संजय त्रिपाठी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, इज्जतनगर के मंडल मंत्री कामरान अहमद, एसपी सिंह, शाहिद अली, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजय मालवीय, ओम प्रकाश सिंह राना, सत्य नारायन, राम किशुन, पंजाबी लाल, हारून अली आदि ने भी संबोधित किया। संचालन एसपी सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed