{"_id":"62efe2d4cee0bb5dc953101e","slug":"father-beat-up-in-domestic-dispute-then-strangled-to-death-in-lakhimpur-kheri-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: घरेलू विवाद में पिता को लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: घरेलू विवाद में पिता को लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 07 Aug 2022 09:35 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां-बरबर (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पसगवां-बरबर (लखीमपुर खीरी)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 07 Aug 2022 09:35 PM IST
सार
रामसनेही शनिवार रात शराब पीकर घर आया और पत्नी से झगड़ने लगा। बात बढ़ने पर वह पत्नी को पीटने भी लगा। बेटे बीच-बचाव करने आए तो वह बेटों से भी मारपीट करने लगा। इसके बाद एक बेटे ने उसे पीटा फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पिता को पीट-पीटकर मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पसगवां के गांव चोरहा में सुशील ने घरेलू विवाद में पहले पिता रामनसनेही (52) को लाठी से पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात आठ बजे रामसनेही शराब पीकर अपने घर पहुंचा था। उसने पत्नी मीना देवी से खाना मांगा। इसी दौरान पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर रामसनेही पत्नी मीना को पीटने लगा। शोरगुल सुनकर छत पर लेटा बड़ा पुत्र सुशील नीचे उतरकर आया और बीच-बचाव करने लगा।
विज्ञापन
रामसनेही सुशील को ही भला-बुरा कहने लगा। मामला शांत कराने आए छोटे पुत्र अमित से भी रामसनेही ने मारपीट की। इस पर आग बबूला हुए सुशील ने पिता पर लाठी से प्रहार करना शुरू कर दिया। जब वह जमीन पर गिर गया तो उसका गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।