फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers suffering from power cuts created ruckus outside the sub-centre

बिजली कटौती से त्रस्त किसानों ने उपकेंद्र के बाहर किया हंगामा

Wed, 07 Jul 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers suffering from power cuts created ruckus outside the sub-centre
24 घंटे में महज चार घंटे ही मिल रही आपूर्ति, आक्रोश देख जेई बैठे रहे कमरे में, गेट भी बंद करवा दिया
विज्ञापन

चपरतला। बिजली कटौती से परेशान किसानों ने मंगलवार दोपहर औरंगाबाद विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया और नारेबाजी कर हंगामा किया। किसानों का कहना कि 24 घंटे में मात्र चार घंटे ही बिजली आपूर्ति दी जा रही, इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आक्रोश देख जेई अंदर कमरे में ही बैठे रहे और गेट बंद करवा दिया।
औरंगाबाद उप केंद्र में बिजली की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से किसान परेशान हैं। लो वोल्टेज से किसानों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और मोटर फुंक रही हैं। मंगलवार को इलाके के गुस्साए किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया। किसानों ने बिजली की समस्या पर जेई से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह दफ्तर के अंदर बैठे रहे, बाहर निकलकर ही नहीं आए और गेट बंद करवा दिया। शिकायत पर जब पुलिस पहुंची तो गेट खोला गया। किसान अंजनी अवस्थी, मानवेंद्र सत्यपाल, रामगोपाल आदि ने 24 घंटे के बाद दोबारा प्रदर्शन के लिए कहा है।
विज्ञापन


गर्मी का सीजन चल रहा है। इस समय ऊपर से बिजली कम मिल रही है। फिलहाल किसानों की समस्या को दूर किया जाएगा। नौ से दस घंटे की आपूर्ति दी जाएगी। लो वोल्टेज की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम मौर्य, एसडीओ

केबल में फाल्ट होने से कई गांवों की बिजली गुल
मोहम्मदी। सोमवार दोपहर से कई गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। लगातार दो सप्ताह से बढ़ती गर्मी के चलते लोग परेशान हैं, ऊपर से बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को दोहरी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। राजापुर उपकेंद्र के गांव बेलहारा, शेखा पुर, बडेरा, मियां पुर, खजुहा, दुबाहा, भगेली, रोला, अटसार, नयागांव, शाहपुर आदि गांवों में बिजली गुल है। रेहरिया फीडर पर के गांव पोखनापुर, हिम्मतपुर, झखरा आदि गांव में कटौती से ग्रामीण परेशान है। राजापुर उपकेंद्र के जेई एके दीक्षित ने बताया कि में केबल में सोमवार को फाल्ट आ गया थी, इसलिए सप्लाई में दिक्कत हो रही है। हम केबल ठीक कराने में लगे हैं। रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। संवाद

विद्युतापूर्ति के हालात न सुधरने पर प्रदर्शन की चेतावनी
ममरी। बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत लंदन पुर ग्रंट के ग्रामीणों ने किसान मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

उनका कहना है कि अघोषित बिजली कटौती और लाइन जर्जर होने से उन्हें सप्लाई 8 घंटे भी नहीं मिल पा रही है। इससे बच्चों व बुजुर्गों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। जिलाध्यक्ष रवि वर्मा ने अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह ग्रामीणों के सहयोग से हाइडिल का घेराव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed