फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers closed Bajaj sugar mill before running

चलने से पहले किसानों ने बंद की बजाज चीनी मिल

Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers closed Bajaj sugar mill before running
गोला गोकर्णनाथ। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में पेराई शुरू होने से पहले दिन बृहस्पतिवार को किसान नेताओं ने बवाल कर दिया। बृहस्पतिवार को पेराई सत्र शुरू करने के लिए अतिथियों ने जैसे ही चीनी मिल के डोंगा में गन्ने डाले वैसे ही राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा अपने साथियों के साथ डोंगे में कूद गए। उन्होंने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बजाज चीनी मिल के शुभारंभ पर हवन पूजन के साथ शुभ मुहूर्त में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरी मोंटी, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष सुरेश चंद वर्मा, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सचिव नंदलाल माथुर, बजाज चीनी मिल के यूनिट हेड ओमपाल सिंह ने नारियल फोड़ा और डोंगे में गन्ने डाले। तभी किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा, राजीव कुमार, नारायण लाल, रुकुमकेश, संतोष सिंह आदि डोंगा में कूद गए और बकाया भुगतान करने की मांग करने लगे। वहां मौजूद एसडीएम ने किसान नेताओं को समझाने की कोशिश की। मगर किसान नेता नहीं माने तो एसडीएम मौके से चले गए। प्रदर्शन करने के बाद किसान डोंगे में धरने पर बैठ गए। इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रभारी रामनिवास वर्मा ने प्रदर्शन कर रहे किसान नेता श्रीकृष्ण वर्मा को समर्थन दिया। श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि जब तक बजाज चीनी मिल किसानों का संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं कर देती वह डोंगे से नहीं निकलेंगे और न ही मिल चलने देंगे। देर शाम तक किसान नेता डोंगे में ही धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन

पिछले सत्र का 301 करोड़ों बकाया
गन्ना विकास समिति सचिव नंदलाल माथुर ने बताया कि पिछले पेराई सत्र में कुल बकाया भुगतान 510 करोड़ में 18 दिसंबर तक 209 करोड़ का भुगतान कर दिया गया था। अभी 301 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण गन्ने का बकाया भुगतान 30 नवंबर तक करने के लिए विधायक अरविंद गिरि को पत्र लिखकर आश्वस्त किया जा चुका है। पिछले सत्र में 18 दिसंबर तक का भुगतान किया जा चुका है। - ओमपाल सिंह यूनिट हेड बीएचएल गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed