फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers clash after locusts enter Badaun

टिड्डी दल के बदायूं में आने के बाद किसानों में हड़कंप

Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash after locusts enter Badaun
टिडडी दल से बचाव को मशीन ले जाते लोग। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। टिड्डी दल के फसलों पर हमले का खतरा फिर से बढ़ गया है, क्योंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों खासकर कासगंज से होते हुए बदायूं तक टिड्डियां पहुंच गई है। करीब एक माह पहले बुंदेलखंड में टिड्डियों के हमले के दौरान ही जनपद में कृषि विभाग ने इनसे निपटने की तैयारियां की थी। इसके बाद टिड्डी दल के दूसरे जिलों में मूवमेंट से अधिकारी निश्चिंत होने लगे थे, लेकिन रविवार को बदायूं में टिड्डी दल के पहुंचने से कृषि विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। खीरी में टिड्डियों के आने की आशंका के मद्देनजर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को अलर्ट जारी किया है और किसानों को भी सतर्क रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

टिड्डी दल के बुंदेलखंड के जनपदों में आने की सूचना करीब एक माह पहले से मिल रही थी, जिससे तभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। अब तक एक टिड्डी दल कासगंज होते हुए बदायूं पहुंचा है, जबकि दूसरा दल उन्नाव से प्रयागराज फिर हरदोई से कानपुर की ओर चला गया है। तीसरा टिड्डी दल फतेहपुर जनपद से निकलकर आजमगढ़ होते हुए बस्ती और सिद्धार्थनगर पहुंचा, जहां से नेपाल बार्डर को क्रॉस कर रहा है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम ने बताया कि सभी कर्मचारियों और किसानों को अलर्ट किया गया है। अभी बदायूं तक टिड्डी दल पहुंचा है। यदि बरेली से होते हुए टिड्डी दल शाहजहांपुर की ओर आता है, तो खीरी में आने की संभावना बढ़ जाएंगी। इसलिए टिड्डी दल के मूवमेंट पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसानों को सतर्क रहना है और जैसे ही टिड्डी दल दिखे तो इसकी सूचना तुरंत कृषि विभाग को दें। इसके अलावा मौके पर तुरंत फसलों के बचाव के लिए ताली, थाली, टिन के खाली डिब्बे आदि बजाकर शोर मचाएं। इससे टिड्डियां फसल पर नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन

------------------
कुंभी चीनी मिल ने चलाया जागरूकता अभियान
अमीरनगर। बलरामपुर कुंभी चीनी मिल प्रबंधन ने टिड्डियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक आरएस ढाका ने बताया कि जनपद में टिड्डियों की आने की आशंका को देखते हुए किसानों को अलर्ट किया जा रहा है। चीनी मिल की टीम को प्रत्येक गांव भेजकर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही किसानों यह बताया जा रहा है कि स्प्रे मशीन के टैंकर को हमेशा पानी भरकर तैयार रखें। कोलोरो पायरीफास 20 या 50 ईसी कीटनाशक दवा गन्ने के रकबा के हिसाब से खरीद कर रखें जरूरत पड़ने पर शाम के समय छिड़काव करें। यदि टिड्डियों का दल दिखाई पड़े तो थाली, ताली, डीजे या तेज आवाज का प्रयोग करें। तभी इनका दल खेत ही नहीं क्षेत्र भी छोड़ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
देवरिया निवासी गन्ना किसान इहरान खां का क्या कहना है कि 60 एकड़ गन्ने का रकबा है। टिड्डी दल से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव करा दिया है, यदि फिर जरूरत पड़ेगी तो पुन: स्प्रे कराएंगे।
-------------
परसपुर निवासी गन्ना किसान राजपाल सिंह यादव का कहना है कि पांच एकड़ गन्ने का रकबा है । टिड्डी दल को लेकर चीनी मिल के अधिकारी प्रत्येक गांव में प्रचार प्रसार करवा रहे हैं। कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करा दिया है।
-----------
भीखमपुर क्षेत्र के बरौला फार्म निवासी मंजेन्द्र सिंह का कहना है कि कुंभी चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि टिड्डी दल का आक्रमण कभी भी हो सकता है। इसलिए ट्रैक्टर के साथ स्प्रे मशीन से नजर बनाए हैं। हम अपने 40 एकड़ के फार्म में सतर्कता बरत रहे हैं।

------------
भीखमपुर क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी किसान राजेश कुमार शुक्ला का कहना है कि कुंभी चीनी मिल की गाड़ी से प्रचार के माध्यम से पता चला है। उनसे बचाव के लिए तीन एकड़ गन्ने में हम खेतों की रखवाली कर रहे हैं।
---------------
किसानों के बीच टिड्डी से बचाव के लिये प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर दमकल विभाग से सहयोग लिया जाएगा।
-आरएस ढाका गन्ना महाप्रबंधक कुंभी चीनी मिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed