{"_id":"659bbad8047ce488020b24b4","slug":"farmer-leaders-will-protest-for-sugarcane-payment-in-lakhimpur-kheri-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन करेगा राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गन्ना भुगतान के लिए आंदोलन करेगा राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन, प्रदेश अध्यक्ष ने किया एलान
Mon, 08 Jan 2024 02:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:35 PM IST
सार
किसान नेताओं ने कहा कि चार जनवरी को जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन देकर गन्ना भुगतान की मांग की थी लेकिन जिले के किसानों का रुपया बिलाई चीनी मिल भेजे जाने के कारण अब तक तीन दिन का भी भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा और जिलाध्यक्ष मनोज कुमार फौजी ने गोला गोकर्णनाथ खंभार खेड़ा और पलियाकलां चीनी मिलों के गन्ना किसानों के 30 करोड़ रुपये बिलाई चीनी मिल के किसानों का भुगतान करने के लिए भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बजाज ग्रुप की बिलाई चीनी मिल को गन्ना किसानों ने गन्ना देना बंद कर दिया था। इस कारण बिलाई चीनी मिल बंद हो गई थी। बजाज मिल के अधिकारियों ने खीरी जिले की अपनी चीनी मिलों से 30 करोड़ रुपये जुटाकर बिलाई चीनी मिल के किसानों का भुगतान कर दिया। 20 दिन में 50 करोड़ और दिए जाने का आश्वासन दिया तो किसानों ने बिलाई चीनी मिल की पेराई शुरू करवा दी।
विज्ञापन
अब 50 करोड़ रूपये इस जिले की ही गोला गोकर्णनाथ खंभार और पलियाकलां चीनी मिल से ही बिलाई भेजे जाने की योजना बनाई गई है। जिले की चीनी मिलों की चीनी, शीरा, बैगास और एथेनॉल की बिक्री का पैसा नियमानुसार गन्ना बिक्री के 14 दिन में सहकारी गन्ना विकास समितियों के माध्यम से संबंधित चीनी मिलों के गन्ना किसानों को भेजे जाने का प्रावधान है, लेकिन जिन अधिकारियों को किसानों का गन्ना भुगतान कराने की जिम्मेदारी है, वह बजाज मिलों के अधिकारियों से मिलीभगत कर अनीतिक लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Honey Trap: 'अंदर आ जाइए... चाय पी लीजिए', कमरे में घुसते ही बैंककर्मी से युवतियों ने की गंदी हरकत, फिर लूटा
किसान नेताओं ने कहा कि उन्होंने चार जनवरी को जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह को ज्ञापन देकर गन्ना भुगतान की मांग की थी लेकिन जिले के किसानों का रुपया बिलाई चीनी मिल भेजे जाने के कारण अब तक तीन दिन का भी भुगतान नहीं हो सका है। इस कारण अब गोला खंभार खेड़ा और पलियाकलां चीनी मिलों में किसी दिन भी आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।