{"_id":"6480ce91fbc7fb6735095b5f","slug":"family-survey-dled-trainees-will-get-incentives-the-rest-will-not-lakhimpur-news-c-4-1-175769-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सर्वेक्षण: डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, बाकी को नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सर्वेक्षण: डीएलएड प्रशिक्षुओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि, बाकी को नहीं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन की तरफ से आए आदेश के बाद शिक्षकों को परिवार सर्वेक्षण का कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस कार्य में डीएलएड प्रशिक्षुओं की भी मदद ली गई है। अब डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया गया है। प्रशिक्षुओं को दस रुपये प्रति परिवार की दर से भुगतान किया जाएगा। मौजूदा समय में 183 डीएलएड प्रशिक्षु अध्ययनरत हैं।
आउट ऑफ स्कूल बच्चों और परिवार सर्वेक्षण को लेकर अध्यापकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को ड्यूटी पर लगाया गया था। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में सर्वे के लिए डीएलएड प्रशिक्षुओं का भी सहयोग लिया गया है। शासन की तरफ आए निर्देशों के बाद अब डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, जबकि इसी कार्य में लगे शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को इससे वंचित रखा गया है।
शासन ने सर्वे कार्य के लिए बाकायदा स्कूलों को फोटो कॉपी आदि में होने वाले खर्च भी दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से सर्वे के लिए प्रति दस रुपये परिवार के हिसाब से धनराशि दी जाएगी। साथ ही हर रोज कम से कम तीस परिवारों को सर्वे करना जरूरी होगा। वहीं स्कूलों की फोटो कॉपी आदि के लिए भी प्रति विद्यालय 223 रुपये दिए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
शासन से आदेश आने के बाद डीएलएड प्रशिक्षुओं में खुशी की लहर है, वहीं शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों में आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि शासन की तरफ से कुल 3106 स्कूलों के सापेक्ष सात लाख 92 हजार 638 रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसके एक लाख रुपये की धनराशि फोटो कापी आदि में खर्च की जाएगी।