फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Family members refused to cremate the dead body of the teenager

Lakhimpur Kheri News: परिजनों ने किशोरी के शव के अंतिम संस्कार से किया इन्कार

Sun, 14 Jan 2024 03:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 03:44 PM IST
विज्ञापन
Family members refused to cremate the dead body of the teenager
मैगलगंज। गांव ढखौरा निवासी किशोरी के आत्महत्या मामले में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस दो घंटे तक मान-मनौव्वल में जुटी रही। परिजन मुकदमे में पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने की मांग पर अड़े रहे। काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजनों ने रविवार को शव अंतिम संस्कार करने की बात कही। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पंखे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने गांव के अतुल कुमार सिंह उर्फ सोनू पर किशोरी का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम करीब चार बजे किशोरी का शव गांव पहुंचाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ाने की मांग करने लगे। सूचना मिली तो थाना पुलिस ने परिजनों को मनाने की कोशिश शुरू की। पुलिस, अपने साथ जेसीबी भी लेकर गई थी। लेकिन परिजनों ने शनिवार को अंतिम संस्कार न करने की बात कही। शाम छह बजे के बाद पुलिस वापस चली आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। दुष्कर्म व अन्य कोई बात सामने नहीं आई। पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया है। वीडियोग्राफी भी कराई गई। आरोपी पर केस दर्जकर हिरासत में लिया गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार रविवार को करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed