फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Falling water level increased concern, suggestions sought

Lakhimpur Kheri News: गिरते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, मांगे गए सुझाव

Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Falling water level increased concern, suggestions sought
लखीमपुर खीरी। कई दिनों से निकल रही तेज धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। वहीं चिलचिलाती धूप में शहर का जलस्तर भी गिर रहा है। इससे नगर पालिका के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। जलस्तर ऊपर लाने के लिए एक बैठक बुलाई गई, जिसमें अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। आने वाले दिनों में पानी की बर्बादी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

तापमान हर रोज 40 के पार जा रहा है। धूप और गर्मी से लोग परेशान है। जल स्तर गिरने की खबर मिलने के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने बैठक बुलाई। जिसमें अधिकारियों से चर्चा की गई। ईओ संजय कुमार ने बताया कि बैठक में जल स्तर बढ़ाने करने को लेकर गहनता के साथ बातचीत हुई है। लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। पानी की बर्बादी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में जल निगम के अवर अभियंता, सहायक अभियंता, जेई जलकल सहित कुछ संभ्रांत नागरिकों और कर्मचारियों को बुलाया गया था, जिन्होंने अपने अपने सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


वाशिंग सेंटर में बेतहाशा पानी की बर्बादी
एक तरफ जहां नगर पालिका के अधिकारी चिंतित हैं, वहीं शहर में ऐसे कई वाशिंग सेंटर है जहां पर हर रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी की जा रही है। खास बात यह है कि इन सेंटरों का नगर पालिका के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। शहर में डीसी रोड, जीजीआईसी रोड, राजापुर रोड, मेला मैदान सहित कई ऐसी सड़कें हैं जहां पर वाशिंग सेंटर खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed