फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Fake crime inspector arrested in Lakhimpur Kheri

फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार: वर्दी पहन बोलेरो में घूमता, कारनामे जानकर हर कोई हैरान; बार-बार कर रहा था ये दो काम

Tue, 11 Jun 2024 06:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Jun 2024 06:10 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक जौनपुर के बदलापुर निवासी राना प्रताप पिछले कुछ महीने से शहर के निकट बालूडीह गांव में एक मकान में किराये पर रह रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए उसने दो हाइब्रिड कुत्ते और सिक्योरिटी गार्ड भी घर पर तैनात कर रखे थे। 

विज्ञापन
Fake crime inspector arrested in Lakhimpur Kheri
फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले के महेवागंज क्षेत्र में खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताकर कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले शातिर ठग को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जालसाज ने कई लोगों से कीमती सामान भी लिया था। जो पीड़ितों को लौटा दिया गया। नकदी के मामले में पुलिस कुछ नहीं बता पाई। इससे कई लोगों की रकम डूबती दिख रही। 

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जौनपुर के बदलापुर निवासी राना प्रताप पिछले कुछ महीने से शहर के निकट बालूडीह गांव में एक मकान में किराये पर रह रहा था। किसी को शक न हो, इसलिए उसने दो हाइब्रिड कुत्ते और सिक्योरिटी गार्ड भी घर पर तैनात कर रखे थे। आरोप है कि जालसाज युवक पुलिस की वर्दी पहनकर बोलेरो से जिले में घूमता था। खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताकर लोगों पर रौब गांठता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों से वसूला कीमती सामान 
जान पहचान बनाकर उसने दुकानदारों से एसी, बेड, गद्दे, टंकी, एलईडी, फ्रिज, कूलर व अन्य घरेलू सामान हथिया लिया। नौकरी और परिजन की बीमारी का बहाना बताकर कई लोगों से लाखों रुपये भी ठग लिए। करीब सप्ताह भर पहले पीड़ितों को संदेह होने पर उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। धीरे धीरे कई पीड़ित सामने आने लगे। किसी तरह आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह घर पर दो महिलाओं को छोड़ मौके से खिसक लिया। पुलिस दो दिन तक खाक छानती रही। सोमवार को पुलिस ने कथित क्राइम इंस्पेक्टर को गोला के एक होटल से दबोच लिया। 

विज्ञापन

बार-बार बदलता रहा नाम और पता
पुलिस के हत्थे चढ़ा राणा प्रताप बड़ा शातिर दिमाग निकला। पकड़े जाने पर उससे नाम पता पूछने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जौनपुर, कानपुर, लखनऊ के पते बताता रहा और बयान बदलता रहा। उसके साथ रही महिला ने भी पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ तो उसने अपना आधार दिखाया। पुलिस ने आधार को ट्रेस कर उसकी गिरफ्तारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed