{"_id":"248076fb339e4da64ac33ad0f2b6a7c0","slug":"failing-empty-shop-siege-of-the-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान खाली न होने पर थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान खाली न होने पर थाने का घेराव
सिंगाही
Updated Sat, 04 Jul 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किराए की दुकान पर कब्जा करने के मामले में दर्जनों नगरवासियों ने थाने का घेराव किया। एसडीएम ने नगर पंचायत के सहयोग से दुकान खाली करने का आश्वासन देकर नाराज लोगों को शांत कराया।
एसओ जेपी यादव ने बताया कि नगर के मोहल्ला चमरौधा निवासी रामचंद्र ने किराए से एक दुकान इब्राहिम को पांच साल के लिए दी थी। आरोप है कि समयावधि पूरी होने के बाद जब दुकान खाली करने को कहा तो वह नहीं माना। मामला थाने में आया यहां पर सुलह-समझौता के दौरान रामचंद्र पर 17 हजार रुपये निकले। रामंचद्र ने 17 हजार रुपया इब्राहिम को दिया। इब्राहिम ने 30 मई को दुकान खाली करने का आश्वासन देकर लिखा-पढ़ी की। आरोप है कि उसके बाद दुकान खाली नहीं की। भरी पंचायत में नगर के सदस्य जोगेंद्र शाक्य को जान से मारने की धमकी दे डाली। नाराज नगरवासी चेयरमैन प्रतिनिधि कयूम, जोगेंद्र शाक्य की अगुवाई में सदस्य बबलू गुप्ता, उत्तम मिश्रा समेत सैकड़ों लोगों ने थाने का घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम पीके सिंह ने नगर पंचायत के बाबू को बुलाकर पूरा मामला समझने के बाद दुकान खाली कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।