फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Factory caught making illegal water pouches in Gola

गोला में अवैध रूप से पानी के पाउच बना रही फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 11 Mar 2021 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Factory caught making illegal water pouches in Gola
संचालक नहीं दिखा सके आवश्यक प्रपत्र, एफएसडीए की टीम ने नमूना भरा, बिक्री रोकी
विज्ञापन

मिठाई के कारखाने समेत दुकानों से पनीर, दूध, दही और खोया के पांच नमूने भरे गए
एक दुकानदार ने एफएसओ का किया विरोध तो अभिहित अधिकारी खुद नमूना भरने पहुंचे
लखीमपुर खीरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने गोला गोकर्णनाथ में पानी के पाउच बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा। प्रपत्र न दिखा पाने पर नमूना भरकर जांच के लिए भिजवा दिया। इसके अलावा मिठाई दुकान और मिठाई कारखाने पर छापा मारा। यहां भी दोनों जगह गड़बड़ी पाई गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा ने बुधवार को एक शिकायत पर गोला में संचालित पानी की फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां पर जार में पानी भरकर बेचने के अलावा पानी के पाउच भी तैयार किए जा रहे थे। एक ब्रांड नाम से तैयार किए जा रहे पानी के पाउच से संबंधित कागजात फैक्ट्री संचालक नहीं दिखा सके। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने पानी के पाउच का नमूना भरने के साथ ही इसकी बिक्री पर रोक लगा दी। टीम ने लाइसेंस बनवाने के बाद ही पानी के पाउच की बिक्री करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोला के अलीगंज रोड स्थित ज्ञान मिष्ठान भंडार पर पनीर का नमूना भरने पहुंचे तो दुकानदार ने विरोध किया। इससे खाद्य सुरक्षा अधिकारी को बिना नमूना भरे लौटना पड़ा। मामले की सूचना अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा को दी गई। इसके बाद अभिहित अधिकारी ने एसडीएम गोला से नमूना भरने के लिए पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की। कुछ देर बाद अभिहित अधिकारी भी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ गोला पहुंचे और ज्ञान मिष्ठान भंडार पर पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। यहां से टीम ने दही, पनीर, खोया का नमूना भरा। इसके बाद टीम ने गायत्री मिष्ठान भंडार के कारखाने पर छापा मारा, जहां पर गंदगी के अलावा कई अव्यवस्थाएं मिलीं। कारखाने में एक्जास्ट फैन आदि जरूरी व्यवस्थाएं नहीं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने कारखाने से दूध और खोया के नमूने भरे और कारखाना मालिक को 14 दिन में सुधार करने के लिए नोटिस जारी किया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रथम और मनोज कुमार द्वितीय भी शामिल रहे। अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि होली तक खाद्य पदार्थों की जांच पड़ताल के लिए अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जांच के लिए नमूने भरे जाएंगे। मिलावटखोरी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed