{"_id":"69d54f4c24baadfd44034f96","slug":"expensive-gold-has-changed-preferences-and-light-jewellery-has-gained-more-shine-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-172308-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महंगे सोने ने बदली पसंद, हल्के गहनों की बढ़ी चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महंगे सोने ने बदली पसंद, हल्के गहनों की बढ़ी चमक
Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के पर्व को लेकर सराफा बाजार सजकर तैयार है, लेकिन इस बार महंगे सोने ने ग्राहकों की पसंद बदल दी है। भारी गहनों की जगह लोग हल्के और किफायती आभूषणों की ओर रुख कर रहे हैं।
दुकानदारों ने नए-नए डिजाइन के आभूषणों का स्टॉक बढ़ा दिया है। बाजार में खासतौर पर ईयर रिंग, अंगूठी और चेन की मांग अधिक रहने की उम्मीद है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हालात और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहक खरीदारी में सतर्कता बरत रहे हैं।
दुकानदार शिवम गुप्ता, हर्ष सेठ, संजय गुप्ता, हरिश्याम और अतिन गर्ग का कहना है कि पहले जहां भारी ज्वेलरी की मांग ज्यादा रहती थी, वहीं अब ग्राहक सीमित बजट में ज्यादा विकल्प तलाश रहे हैं। कई ग्राहक सोने के बजाय जरूरी घरेलू खर्चों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके बावजूद व्यापारियों को उम्मीद है कि आस्था के इस पर्व पर बाजार में अच्छी बिक्री होगी और खरीदारी का सिलसिला बना रहेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बजट सीमित रहता है, इसलिए हल्की ज्वेलरी ही देख रही हूं, ताकि परंपरा भी निभ जाए और खर्च भी ज्यादा न हो। महंगाई को देखते हुए हल्के आइटम ही खरीदे जाएंगे।
-नीतू गुप्ता
-- -- -- -- -- --
सोने के बढ़ते दामों के कारण सोच-समझकर खरीदारी कर रही हूं। जरूरी चीजों पर भी ध्यान देना पड़ रहा है, लेकिन शुभ अवसर होने से खरीदारी जरूरी है।
-अनीता सिंह
-- -- -
सोना खरीदते समय बरतें सावधानी
लखीमपुर। सराफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार थोड़ी सी सतर्कता से ग्राहक बेहतर और सस्ता सौदा कर सकते हैं। ज्वेलरी खरीदते समय अलग-अलग दुकानों पर मेकिंग चार्ज की तुलना जरूर करें, क्योंकि एक ही डिजाइन पर अलग-अलग दुकानों में चार्ज अलग हो सकता है। कई दुकानदार करीब 5 प्रतिशत तक मेकिंग चार्ज लेते हैं, जिससे कुल कीमत कम हो जाती है। इसके अलावा सोने का कैरेट अवश्य जांचें और हॉलमार्क के साथ 6 अंकों वाला एचयूआईडी नंबर देखना न भूलें, ताकि शुद्धता सुनिश्चित हो सके। खरीदारी के बाद कैरेटोमीटर से जांच कराना भी फायदेमंद रहता है। संवाद