फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   EX MLA's son on hunger strike

त्रिकोलिया में भूख हड़ताल जारी

Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
EX MLA's son on hunger strike
महंगापुर (लखीमपुर खीरी) के ग्राम त्रिकोलिया में भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
महंगापुर (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद उनके पुत्र द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। भूख हड़ताल के छठे दिन जहां महिलाओं ने मोर्चा संभाला, वहीं पुरुषों ने पलिया में धरना प्रदर्शन किया। बुधवार को सातवें दिन भी कई ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे। इन लोगों ने प्रशासन के कोई कार्रवाई न करने पर नाराजगी जाहिर की। कहा-जब तक न्याय नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। ग्रामीणों को डीएम शैलेन्द्र कुमार ने समझाया तथा मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार किया। बाद में इस मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जो 16 दिनों तक चला। इसके बाद गुरुवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी गई। मंगलवार को काफी संख्या में ग्रामीण पलिया तहसील पहुंचे थे जहां उन्होंने विशाल धरना प्रदर्शन किया था। उस दिन भूख हड़ताल पर परिवार की महिलाएं बैठीं थीं। बुधवार को एक बार फिर त्रिकोलिया में भूख हड़ताल जारी रही। बुधवार को डॉ आरके खन्ना, सूरज गुप्ता, मोहित सिंह, डॉ चंद्रसेन, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, दीपू, कुंदन, अजय कुमार, छोटू गौड़, केतकी भूख हड़ताल पर बैठीं।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूर्व विधायक की ह्दय गति रुकने से मौत होने की बात सामने आई थी। अब तक हुई जांच में हत्या की कही से पुष्टि नहीं हो रही है। घटना में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed