{"_id":"5f67a8438ebc3eb7052db490","slug":"ex-mla-death-in-khiri-lakhimpur-news-bly420541137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक की मौत के मामले में आज बनाई जाएगी आगे की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक की मौत के मामले में आज बनाई जाएगी आगे की रणनीति
विज्ञापन
पलिया (लखीमपुर खीरी) के त्रिकोलिया में 13वें दिन धरने पर बैठे पूर्व विधायक पुत्र।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। जमीन के विवाद में पूर्व विधायक निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की मौत के बाद न्याय के लिए उनके पुत्र की ओर से ग्रामीणों के सहयोग से शुरू किया गया धरना रविवार को 13 वें दिन भी ग्राम त्रिकोलिया में जारी रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक के पुत्र ने कहा कि सोमवार को सभी से विचार-विमर्श कर नई रणनीति तय करेंगे। इधर, संकेत मिले हैं धरना जिला मुख्यालय पर शुरू हो सकता है।
बता दें कि रविवार छह सितंबर को निघासन से तीन बार विधायक रह चुके निरवेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की जमीन के विवाद में मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया था। बाद में डीएम शैलेंद्र कुमार ने समझाया और मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने पूर्व विधायक के शव का अंतिम संस्कार किया था। लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार से पूर्व विधायक के पुत्र संजीव मिश्रा ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। कल शनिवार को तेरहवीं संस्कार में भी काफी संख्या में विभिन्न दलों के नेता और ग्रामीण शामिल हुए। इसी क्रम में रविवार को 13 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। संजीव मिश्रा कहा कि मेरा परिवार केवल त्रिकोलिया और पढुआ ही नहीं है बल्कि क्षेत्र में दूर-दूर तक लोग हमारे परिवार के सदस्य हैं। इसीलिए 21 सितंबर को धरनास्थल पर एक सभा की जाएगी। जिसमें क्षेत्र के लोगों और परिजनों से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तैयार कर पिता को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाया जाएगा। उन्होंने इस बात पर रोष जाहिर किया कि अब तक दोषियों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की है। संवाद