{"_id":"6217d86f20ecf0434e4d02d7","slug":"evms-and-vvpats-kept-under-tight-security-of-cisf-lakhimpur-news-bly4764269142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा में रखी गईं ईवीएम व वीवीपैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ की कड़ी सुरक्षा में रखी गईं ईवीएम व वीवीपैट
विज्ञापन
ईवीएम की निगरानी करते सैनिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर मंडी में स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए मजिस्ट्रियल ड्यूटी व सीसीटीवी कैमरे लगाए
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी करेंगे ईवीएम की सुरक्षा
लखीमपुर खीरी। जनपद की आठ विधानसभाओं में 3173 पोलिंग बूथों पर बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद राजापुर मंडी के स्ट्रांग रूम में ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। इनकी 24 घंटे सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
राजापुर मंडी में बुधवार को पोलिंग बूथों से मतदान कर्मियों के लौटने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को विधानसभावार अलग-अलग बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल को लगाया गया है। साथ ही मजिस्ट्रियल ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। राजनीतिक दलों के प्रत्याशी भी अपने प्रतिनिधियों को स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा की निगरानी के लिए तैनात कर सकेंगे, जिस संबंध में प्रत्याशियों को अवगत करा दिया गया है। 10 मार्च को राजापुर मंडी में ही मतगणना कराई जाएगी। तब तक राजापुर मंडी में कड़ी निगरानी जारी रहेगी।