फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Everyone including BJP, SP, BSP and Congress claims victory

भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी का जीत का दावा

Thu, 24 Feb 2022 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:55 AM IST
विज्ञापन
Everyone including BJP, SP, BSP and Congress claims victory
मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखातीं महिलाएं।
भाजपा ने योगी तो सपा ने अखिलेश की रैली को दिया क्रेडिट
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। चौथे चरण के लिए बुधवार को हुए मतदान में खूब वोट बरसे। इससे भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। वहीं, कांग्रेस और बसपा को भी जीत का भरोसा है।
भाजपा का दावा है कि योगी की रैली के बाद से उनके पक्ष में काफी अच्छा माहौल बना, जिसका फायदा भाजपा को हुआ है। जबकि, सपा को भरोसा है कि वह आठों सीटें जीत रहे हैं, क्योंकि उनको सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट मिला है। उधर, बसपा का कहना है कि वह आठ में पांच सीटें जीत रही है। अगर मुस्लिम मतदाताओं ने साथ दिया तो वह आठों सीटों पर विजय हासिल करेगी। कांग्रेस ने भी अपनी जीत का दावा किया। बताया कि प्रतिज्ञा पत्र में किसानों की कर्जमाफी से उन्हें अच्छा फायदा मिला है और कांग्रेस भी चुनाव में लीड ले रही है।
विज्ञापन

सीएम योगी के दौरे ने बनाया माहौल : भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का दावा है कि वह एक बार फिर से इतिहास दोहराएंगे और जिले की आठों सीटें जीतेंगे। सुनील सिंह का दावा है कि कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट बता रही है, कि वह मजबूत हैं। बताया कि सीएम योगी के दौरे ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया, जिसका लाभ भाजपा को मिला है। दावा किया कि बूथ मैनेजमेंट, पन्ना प्रमुख और एक बूथ पर एक पालक रहने से भाजपा के पक्ष में मतदान बढ़ा है। वहीं, पार्टी के अंदर भी कोई विरोध नहीं रहा, सभी को एक बैनर के तले ले आया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज माफी के प्रतिज्ञा पत्र से किसान साथ : कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि पार्टी ने बेहतर और मजबूत चुनाव लड़ा। उन्होंने दावा किया कि जहां एक तरफ सत्ता पक्ष के अधिकारी और कर्मचारी सरकार को चुनाव लड़वा रहे थे। वहीं, कांग्रेस ने अकेले बेहतर चुनाव लड़ा। प्रहलाद पटेल ने दावा किया की वह लड़ाई में हैं और सबसे ज्यादा किसान उनके साथ में है। कर्ज माफी के वादे से किसान उनके साथ डटे रहे।
आठों सीटों पर मजबूत : सपा
जिलाध्यक्ष रामपाल यादव का दावा है कि सपा आठों सीटों पर मजबूत स्थिति में है। हर जगह से सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। बूथ पर हमारे कार्यकर्ता तैनात थे, जो ग्राउंड रिपोर्ट दी है उससे हमें अच्छा फीडबैक है। जहां हमारा बेस वोट ज्यादा है वहां ज्यादा मतदान है। इससे हमारी स्थिति मजबूत है और हम आठों सीटें जीत रहे हैं।

पांच सीटें जीत रहे : बसपा
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का दावा है कि आठ में पांच सीटें जीत रहे हैं। बाकी पर हमारी अच्छी फाइट है। दलित, बैकवर्ड और मुस्लिम व सिख समाज के लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ है। सपा गुंडों की सरकार होती है। इसलिए हमें हर तबके का वोट मिला है। अगर मुस्लिम ने साथ दिया तो आठों सीटें हम जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed