{"_id":"6216879a07014a4edb219064","slug":"everyone-including-bjp-sp-bsp-and-congress-claims-victory-lakhimpur-news-bly476346315","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी का जीत का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस समेत सभी का जीत का दावा
विज्ञापन
मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखातीं महिलाएं।
भाजपा ने योगी तो सपा ने अखिलेश की रैली को दिया क्रेडिट
लखीमपुर खीरी। चौथे चरण के लिए बुधवार को हुए मतदान में खूब वोट बरसे। इससे भाजपा और सपा में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। वहीं, कांग्रेस और बसपा को भी जीत का भरोसा है।
भाजपा का दावा है कि योगी की रैली के बाद से उनके पक्ष में काफी अच्छा माहौल बना, जिसका फायदा भाजपा को हुआ है। जबकि, सपा को भरोसा है कि वह आठों सीटें जीत रहे हैं, क्योंकि उनको सबसे ज्यादा मुस्लिम वोट मिला है। उधर, बसपा का कहना है कि वह आठ में पांच सीटें जीत रही है। अगर मुस्लिम मतदाताओं ने साथ दिया तो वह आठों सीटों पर विजय हासिल करेगी। कांग्रेस ने भी अपनी जीत का दावा किया। बताया कि प्रतिज्ञा पत्र में किसानों की कर्जमाफी से उन्हें अच्छा फायदा मिला है और कांग्रेस भी चुनाव में लीड ले रही है।
सीएम योगी के दौरे ने बनाया माहौल : भाजपा
भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का दावा है कि वह एक बार फिर से इतिहास दोहराएंगे और जिले की आठों सीटें जीतेंगे। सुनील सिंह का दावा है कि कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट बता रही है, कि वह मजबूत हैं। बताया कि सीएम योगी के दौरे ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया, जिसका लाभ भाजपा को मिला है। दावा किया कि बूथ मैनेजमेंट, पन्ना प्रमुख और एक बूथ पर एक पालक रहने से भाजपा के पक्ष में मतदान बढ़ा है। वहीं, पार्टी के अंदर भी कोई विरोध नहीं रहा, सभी को एक बैनर के तले ले आया गया।
विज्ञापन
कर्ज माफी के प्रतिज्ञा पत्र से किसान साथ : कांग्रेस
कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का कहना है कि पार्टी ने बेहतर और मजबूत चुनाव लड़ा। उन्होंने दावा किया कि जहां एक तरफ सत्ता पक्ष के अधिकारी और कर्मचारी सरकार को चुनाव लड़वा रहे थे। वहीं, कांग्रेस ने अकेले बेहतर चुनाव लड़ा। प्रहलाद पटेल ने दावा किया की वह लड़ाई में हैं और सबसे ज्यादा किसान उनके साथ में है। कर्ज माफी के वादे से किसान उनके साथ डटे रहे।
आठों सीटों पर मजबूत : सपा
जिलाध्यक्ष रामपाल यादव का दावा है कि सपा आठों सीटों पर मजबूत स्थिति में है। हर जगह से सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। बूथ पर हमारे कार्यकर्ता तैनात थे, जो ग्राउंड रिपोर्ट दी है उससे हमें अच्छा फीडबैक है। जहां हमारा बेस वोट ज्यादा है वहां ज्यादा मतदान है। इससे हमारी स्थिति मजबूत है और हम आठों सीटें जीत रहे हैं।
पांच सीटें जीत रहे : बसपा
बसपा जिलाध्यक्ष अजय चौधरी का दावा है कि आठ में पांच सीटें जीत रहे हैं। बाकी पर हमारी अच्छी फाइट है। दलित, बैकवर्ड और मुस्लिम व सिख समाज के लोगों का भाजपा से मोह भंग हुआ है। सपा गुंडों की सरकार होती है। इसलिए हमें हर तबके का वोट मिला है। अगर मुस्लिम ने साथ दिया तो आठों सीटें हम जीतेंगे।