फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Equipment there bloom The disabled face

उपकरण पाकर खिले विकलांगों के चेहरे

Tue, 27 Jan 2015 07:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 27 Jan 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
Equipment there bloom The disabled face
सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से 27 जनवरी (मंगलवार) को शहर के मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में 1,028 विकलांगों को उपकरणों का वितरण किया गया। यहां सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा वर्मा और डीएम गौरव दयाल ने विकलांगों को उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर विकलांगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

भारत सरकार की एडिप योजना के तहत 12,13 और 14 दिसंबर को लखीमपुर के अलावा पलिया और निघासन में शिविर लगाकर 3,027 विकलांगों का पंजीकरण किया गया था। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के कर्मचारियों ने इसका सर्वे कर उपकरण तैयार कराए। शनिवार को समारोह में मुख्य अतिथि डीएम गौरव दयाल, सांसद अजय मिश्र टेनी, सांसद धौरहरा रेखा वर्मा और सीडीओ नितीश कुमार ने लगभग 1,028 विकलांगों को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, नेत्रहीन और बुजुर्ग लोगों को छड़ी, बैसाखी और कान की मशीनें वितरित कीं। उपकरण के साथ विकलांगों को लंच पैकेट भी दिए गए। इस मौके सांसद अजय मिश्र टेनी ने उपस्थित लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण की योजनाओं के बारे में भी बताया। यहां भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, राष्ट्रीय विकलांग वित्त विकास निगम, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम, राष्ट्रीय न्यास, राष्ट्रीय दृष्टि बाधित संस्थान देहरादून, राष्ट्रीय स्ड्यूल्ड कास्ट वित्त विकास निगम के स्टाल लगाए गए तथा साहित्य वितरित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के प्रबंधक बीके गुप्ता, विपणन अधिकारी, वाईसी माथुर, कनिष्ठ प्रबंध हरीश कुमार, गुणवत्ता अधिकारी तरुण शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरू पुरी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय और अंबरीष सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

अतिथियों के न आने से निराश हुए लो
विकलांगों को उपकरण वितरण में सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के भी आने की सूचना थी। इन अतिथियों के आने की सूचना से आए लोगों में बहुत उत्साह था लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के बाद पता चला कि यह दोनों अतिथि नहीं आ सकेंगे तो काफी लोग निराश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed