फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   environmental studies exam will be held on 13

पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा 13 को होगी

Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
environmental studies exam will be held on 13
परीक्षा देने से छूटे छात्रों के लिए यह अंतिम मौका
विज्ञापन

सुबह की पॉली में एक अगस्त को हो चुका है पेपर
लखीमपुर खीरी। छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर ने पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा देने से वंचित रह गए छात्रों को पेपर देने का एक अंतिम मौका दिया है। ऐसे छात्रों की परीक्षा अब 13 अगस्त को कराई जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने परीक्षा देने से वंचित छात्रों की सूचना नौ अगस्त तक यूनिवर्सिटी की ई-मेल एवं पत्र के माध्यम से देने के निर्देश दिए हैं।
युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा एक जुलाई हो चुकी है। मगर, विश्वविद्यालय के समय परिवर्तित करने से तमाम छात्र-छात्राएं पेपर देने से वंचित रह गए थे। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों के लिए 13 अगस्त को परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा दोपहर दो से साढ़े तीन तक होगी।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि 13 अगस्त की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की ओर से पहले से जारी प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। आवेदन संबंधी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट से कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा आदि के लिए समस्त छात्र छात्राएं कॉलेज की वेबाइट का अवलोकन अवश्य करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे विद्यार्थियों को कॉलेज में देना होगा प्रार्थना पत्र
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए व बीकॉम द्वितीय और तृतीय वर्ष की छूटी पर्यावरण विषय की परीक्षा 13 अगस्त को होगी। दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे के समय पर यह परीक्षा कराई जाएगी। इससे पहले छूटे हुए छात्र-छात्राओं को एक प्रार्थना पत्र भी अपने कॉलेज में देना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed