फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Enjoy NAND Byo, Jai Kanhaiya Lal

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Sat, 05 Sep 2015 10:55 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 05 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Enjoy NAND Byo, Jai Kanhaiya Lal
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन जन्माष्टमी के रूप में पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों और घरों में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिर फूलों और बिजली की रंग-बिरंगी बिजली की झालरों से सजाए गए। पूरे शहर में भजन-कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम किए गए। हर तरफ हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की और नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल आदि गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से शहर का वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

जन्माष्टमी को लेकर सुबह से पूरे शहर में उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने अपने घरों में आकर्षक झांकियां सजाईं। शहर के मंदिरों में सजीव झांकियां सजाई गईं। शाम से ही मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। रात के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया गया। गोले-पटाखे दगे तो घंटा-घड़ियालों की ध्वनि से पूरा शहर गूंज उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा शहर भक्तिम हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को दूध, दही, गंगाजल, शहद आदि से अभिषेक करने के बाद लड्डू गोपाल का शृंगार किया। आरती के बाद भगवान को भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। शहर के राम नवमी मंदिर, भुइफोरवानाथ मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, लक्ष्मी नारायन मंदिर, पुलिस लाइन स्थित मंदिर में आकर्षक झांकियां सजाई गईं। यहां शाम से ही भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी रहा जो आधी रात के बाद तक जारी रहा। लोगों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन


खूब बिका झांकी सजाने का सामान
जन्माष्टमी के लिए झांकी सजाने के सामान की दुकानें सड़क किनारे सजी रहीं। सजावट की यह दुकानें झांकी जैसी सुंदर लग रही थीं। लोगों ने झांकी सजाने में प्रयोग की जाने वाले चमकीले कागज, फूलों और कागज की झालरें, भगवान कृष्ण के लिए लकड़ी और पीतल के झूले खूब बिके। तमाम लोगों ने लड्डू गोपाल की मूर्तियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयां, मेवे, फल-फूल भी बिके
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए बाजार में मिठाई, फल, मेवे और दूध दही की भी खूब बिक्री हुई। दही तो इतना बिका कि बाजार में दही की कमी पड़ गई। फल और मेवे रोज की अपेक्षा शनिवार को महंगे दामों पर बिके। घरों में दिनभर महिलाएं प्रसाद और पकवान बनाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed