फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encroachment

तहसील प्रशासन ने शुरू की अतिक्रमण हटाने की तैयारी

Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
लखीमपुर खीरी। संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सड़क की चौड़ाई को लेकर व्यापारियों में किसी तरह का असमंजस न रहे, इसके लिए उन्हें नगर पालिका में पुराना नक्शा भी देेखने को मिलेगा। इसमें व्यापारी सड़क की चौड़ाई देख सकेंगे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने शहर की संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए दिसंबर में अभियान शुरु किया। मगर, जद में आए व्यापारियों ने कोर्ट की शरण लेकर आपत्तियां निस्तारित करने की मांग की। इस पर कोर्ट ने आपत्तियां निस्तारण के बाद ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके लिए 30 दिन का समय निर्धारित किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर पालिका में आपत्तियां दीं। मगर, सुनवाई के दिन व्यापारियों ने 15 दिन का समय और मांग लिया जिसकी अवधि भी कुछ दिन पहले समाप्त हो गई। उधर, इस बीच पालिका प्रशासन ने अपने दस्तावेज और भी पुख्ता कर लिए। वहीं अब पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। पुराने कागजातों को खोजने में नगर पालिका ने जो नक्शे खोज निकाले हैं उन पर सड़क की चौड़ाई 52 फीट तक दर्ज बताई जाती है। चौड़ाई के मामले में किसी प्रकार की आशंका न रहे, इसलिए व्यापारियों को पुराना नक्शा भी देेखने को मिलेगा।
विज्ञापन

व्यापारियों की आपत्तियां निस्तारित हो चुकी हैं। शहर का पुराना नक्शा भी नगर पालिका में रखवा दिया गया है। इसमें व्यापारी सड़क की चौड़ाई देख सकते हैं। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की शुरूआत होगी। - डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed