फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Encroachment

साहब ! क्या शहर की अन्य सड़कों से भी हटेगा अतिक्रमण

Wed, 30 Dec 2020 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Encroachment
लखीमपुर में अस्पताल रोड के फुटपाथ पर हो गया कब्जा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। तहसील प्रशासन ने संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए जो मुहिम शुरू की है, इसको लेकर व्यापारियों में भले ही नाराजगी हो, लेकिन नगर के लोग एसडीएम सदर के इस कदम को सराहनीय बता रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि अतिक्रमण केवल संकटा देवी रोड पर ही नहीं, बल्कि नगर की हर सड़क पर है। इससे सड़कों पर रोजाना जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। इसलिए संकटा देवी रोड के साथ नगर की हर सड़क अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। हर सड़क के फुटपाथ पर स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण है। किसी कारोबारी ने अपना सामान दुकान के आगे सामने लगाकर रोड पटरी पर कब्जा कर रखा है तो कोई अपनी दुकान के सामने ठेले लगवाकर उनसे कमाई कर रहा है। फुटपाथ पर कब्जा होने से दुकान पर आने ग्राहक अपने वाहन सड़क पर खड़ा करते हैं, जो जाम का कारण बनते हैं। अतिक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा हालत संकटा देवी रोड, अस्पताल रोड और मेन रोड की खराब है। जहां पर रोजाना दिन में कई कई बार जाम लगता है। इसकी चपेट में नगरवासियों के साथ दूरदूराज के क्षेत्र से जिले पर ग्रामीणों और एंबुलेंस से आने वाले मरीज परेशानी होते हैं। हालांकि तहसील प्रशासन के संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की जो मुहिम शुरू की गई है उससे शहरवासियों में खुशी है। इनका कहना है इसी तरह सभी सड़कों से भी अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

संकटा देवी रोड पर बंद रहीं दुकानें
नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार दोपहर बाद संकटा देवी रोड का अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की। पहले दिन बिजली दफ्तर और प्याऊ को ढहाकर मुहिम का ट्रेलर व्यापारियों को दिखवा दिया। मंगलवार को इसके विरोध में संकटा देवी रोड की तमाम दुकानें बंद रहीं। उधर, अधिकारी भी मंडलायुक्त के निरीक्षण में लगे रहे। इसलिए मंगलवार को संकटा देवी रोड पर शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेन रोड पर भी लग चुके हैं लाल निशान
कई साल पहले मेन रोड को अतिक्रमण के चंगुल से मुक्त करने के लिए प्रतिष्ठानों पर लाल निशान लगाए गए थे। इससे वहां के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई थी। इसको लेकर कई दिनों तक व्यापारियों और पालिका प्रशासन में गहमागहमी रही थी। मगर, बाद में धीरे धीरे मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। कई सालों बाद इस बार संकटा देवी रोड को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लाल निशान लगाए गए।
शहर के लिए अतिक्रमण नासूर बन गया है। हर सड़क पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण है। ऐसे में रोड से पैदल तक लोगों का निकलना मुश्किल है। इसलिए हर सड़क कब्जा मुक्त होनी चाहिए। -डॉ. जेएन सिंह, प्रोफेसर वाईडी कॉलेज
पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। फुटपाथ से लेकर रोड तक दो और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। इससे शहर में रोजाना जाम लगता है। प्रशासन को हर सड़क कब्जा मुक्त करानी चाहिए। -पूनम मिश्रा, बाजपेई कॉलोनी
अतिक्रमण के खिलाफ जो मुहिम शुरू हुई है वह अब रुकनी नहीं चाहिए। अतिक्रमण हटने से सड़कें चौड़ी होंगी और लोगों को आने जाने में सहूलियत रहेगी। -रेनू श्रीवास्तव, काशीनगर
शहर के लिए अतिक्रमण एक विकट समस्या बन गयी है। अस्पताल व जेल रोड का तो सबसे बुरा हाल है। प्रशासन रोड से अतिक्रमण हटवाए, जिससे लोगों को चलने के लिए रास्ता मिल सके। -विनोद कुमार प्रधानाचार्य जीआईसी धौरहरा

सोमवार को संकटा देवी रोड का अतिक्रमण हटाया गया था। मगर, मंगलवार को मंडलायुक्त के आने के कारण अभियान शुरू नहीं हुआ। बुधवार को फिर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। -आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लखीमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed