{"_id":"6992037c739e6fcc5507a638","slug":"embroidered-blazers-and-closed-neck-coats-are-the-preferred-choice-of-groom-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-168209-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंब्रॉयडरी ब्लेजर और बंद गले के कोट बने दूल्हों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंब्रॉयडरी ब्लेजर और बंद गले के कोट बने दूल्हों की पहली पसंद
Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बाजार में रखी दूल्हे की पगड़ियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। सहालग के साथ ही शहर के बाजार वेडिंग फैशन से रंगीन हो उठे हैं। इस बार युवाओं के बीच इंब्रॉयडरी वाले ब्लेजर और बंद गले के कोट खासा ट्रेंड में हैं। स्टाइल और एलिगेंस के मेल ने इन्हें दूल्हों की पहली पसंद बना दिया है।
ब्लेजर और बंद गले के कोट 4,500 से 9,500 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। शेरवानी की कीमत 2,500 रुपये से लेकर 40 हजार रुपये तक है। 5,000 से 15,000 रुपये की रेंज सबसे ज्यादा बिक रही है। पगड़ी 400 से 800 रुपये और चुनरी 500 से 1,200 रुपये तक मिल रही है। नोकदार नागरा जूतों की भी अच्छी मांग है।
शॉपिंग मॉल, बड़े शोरूम और स्थानीय दुकानों पर दूल्हों के साथ परिवार और दोस्तों की भीड़ नजर आ रही है। बाजारों में सुबह से देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चल रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय दुकानदार मनमीत सिंह, प्रज्ज्वल शेखर, आरिफ, शिवम और नुसरत अली के अनुसार, फरवरी की शुरुआत से ही बिक्री में तेजी आई है। वे बताते हैं कि इस बार ग्राहक पारंपरिक और मॉडर्न लुक के मिश्रण को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
ग्राहक शिवम, आकाश श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, जावेद अहमद, शादाब खान और मोहम्मद आरिफ का कहना है कि बाजार में हर बजट के हिसाब से बेहतर कलेक्शन उपलब्ध है। इससे खरीदारी आसान हो गई है और शादी की तैयारियां भी जोश के साथ पूरी हो रही हैं।
व्यापारियों का कहना है कि सहालग से बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ा है। कारोबार में आई तेजी से न सिर्फ दुकानदारों के चेहरे खिले हैं, बल्कि सरकार को भी टैक्स के रूप में लाभ मिल रहा है।