फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   eliphant in Khiri

24 दिन बाद दुधवा वापस गए सुंदर और डायना

Sat, 08 Feb 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
eliphant in Khiri
महेशपुर रेंज में पिकप में हाथी लदवाते वनकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
ममरी (लखीमपुर खीरी)। मोहम्मदी वन रेंज में हैदराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दहशत का पर्याय बने बाघों को ट्रेंकुलाइज करने के लिए 15 जनवरी को दुधवा पार्क से आए हाथी सुंदर और हथिनी डायना को शुक्रवार को दुधवा भेज दिया गया है। जिनके खानपान और रखरखाव पर विभाग दो हजार रुपये प्रतिदिन व्यय कर रहा था।
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि बुधेली नानकार गांव में लालबिहारी और रमेश पंडित पर बाघ का हमला होने और दर्जनों पशुओं के मारे जाने के बाद गन्ने के खेतों में आसपास कांबिंग कराने के लिए दुधवा से दो हाथी 15 जनवरी को बुलाए गए थे। जिन्हें रेंज में आए 24 दिन हो चुके हैं। हाथियों के खान-पान और रखरखाव पर दो हजार रुपये प्रतिदिन खर्च हो रहा था। उन्होंने बताया कि कांबिंग के दौरान किसी भी स्थान पर बाघ की लोकेशन न मिलने और ग्रामीणों में दहशत कम हो जाने पर शुक्रवार को दोनों हाथियों को ट्रक में लादकर दुधवा पार्क भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed