फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Elictricity in Khiri

गमी का पारा पहुंचा हाई तो बिजली का मीटर हुआ डाउन

Mon, 25 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Elictricity in Khiri
Elictricity in Khiri
लखीमपुर खीरी। गर्मी का पारा हाई होते ही बिजली का मीटर डाउन होने लगा है। दो दिनों में अधिकतम तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचते ही चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों ने अपने घरों में पंखे के अलावा कूलर और एसी (एअरकंडीशन) भी ऑन कर दिए हैं, जिससे बिजली की डिमांड में भी 45 मेगावाट का उछाल आ गया है। इससे कहीं लो वोल्टेज, तो कहीं तार टूटने की समस्या से बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

छाउछ स्थित 132 केवी बिजलीघर पर दो दिनों में 20 मेगावाट तक लोड बढ़ गया है, जिससे लाइनों में फॉल्ट के मामले बढ़े हैं। इस बिजलीघर से सदर तहसील के तहत आने वाले समस्त शहरी और ग्रामीण फीडर समेत ओयल और बेहजम के उपकेंद्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शनिवार और रविवार को तापमान बढ़कर 45 डिग्री पहुंचते ही बिजली की डिमांड बढ़ने से अघोषित कटौती की समस्या उत्पन्न हो रही है। विद्युत पारेषण खंड के अधिशाषी अभियंता रामानंद ने बताया कि शाम सात बजे से बिजली का लोड ज्यादा बढ़ जाता है। इससे कई बार ट्रिपिंग की समस्या आती है या फिर लाइन में फॉल्ट आते हैैं। इससे लाइन को ठीक कराने के लिए शटडाउन कराया जाता है, जिससे कुछ देर के लिए अघोषित कटौती की स्थिति आती है। उन्होंने बताया कि गोला गोकर्णनाथ स्थित बिजलीघर पर भी 16 से 20 मेगावाट बिजली की डिमांड बढ़ी है। जबकि मोहम्मदी में दो दिनों के अंदर 15 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन

--
कुछ ऐसे आती-जाती रही बिजली
बिजली की मांग में बेतहाशा वृद्धि होने से कटौैती की समस्या बढ़ने लगी है। शनिवार की सुबह सात बजे बिजली चली गई तो तीन घंटे बाद करीब 10 बजे आई। दोपहर में भी कई बार ट्रिपिंग हुई। रात नौ बजे फिर बिजली गुल हो गई, तो आधे घंटे बाद आ गई। एक घंटे रुकी, फिर पौने 11 बजे चली गई। हालांकि पांच मिनट बाद बिजली ने दर्शन दे दिए। यह हाल शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बना हुआ हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स=वर्जन......
गर्मी बढ़ने से बिजली की डिमांड दो दिनों में 45 मेगावाट बढ़ गई है। शाहजहांपुर से आने वाली सप्लाई से गोला, लखीमपुर और मोहम्मदी के बिजलीघर संचालित होते हैं, जो सभी ओवरलोड से प्रभावित हैं। निघासन और पलिया क्षेत्र में अभी ओवरलोड की समस्या नहीं हैै।
-रामानंद, अधिशाषी अभियंता, विद्युत पारेषण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed