{"_id":"680532537bca91f9e508b4db","slug":"elephants-were-brought-to-catch-the-tigress-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143990-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाघिन को पकड़ने के लिए लाई गईं हथिनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाघिन को पकड़ने के लिए लाई गईं हथिनियां
विज्ञापन
बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए दुधवा पार्क से आई हथिनी। वन विभाग
ममरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ग्राम अजान, मूड़ा जवाहर और घरथनिया के आसपास दहशत का पर्याय बनी बाघिन को ट्रेंक्युलाइज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रेंजर निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि इसके लिए दुधवा नेशनल पार्क से दो प्रशिक्षित हथिनी डायना और सुलोचना को बुला लिया गया है। एक्सपर्ट की टीम भी बुला ली गई है, जो वन्य प्राणी उद्यान के डॉ. दयाशंकर और डॉ. प्रदीप के निर्देशन में नदी के आसपास कांबिंग कर रही हैं।
बताया कि नदी के पास दो पिंजरे लगाकर दो मचान बनाए गए हैं। बता दें कि 12 अप्रैल को बाघिन ने गन्ने की जोताई कर रहे ग्राम मूड़ा जवाहर निवासी 55 वर्षीय किसान मुन्नालाल पर हमला कर घायल कर दिया था।