{"_id":"7b69e4910c471cdd21fe391f6d0569cb","slug":"elephants-two-children-luggage-broke-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों ने दो बच्चों को जख्मी कर सामान तोड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों ने दो बच्चों को जख्मी कर सामान तोड़ा
तिकुनियां
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना नदी पार हाथियों के झुंड ने गांव निवासी रूपचंद के घर पर गुरुवार तड़के चार बजे हमला बोल दिया। हमले से घबराए परिजन तो बाहर निकल गए लेकिन रूपचंद के दो बच्चों को हाथियों ने अपनी सूंड़ में लपेटकर उठाकर फेंक दिया। काफी प्रयासों के बाद ग्रामीण हाथियों को भगा सके। हमले में घायल दोनों बच्चों के कान और सिर में चोटें आई हैं। उन्हें तिकुनियां अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम पंचायत सूरतनगर का मजरा गांव चौगुर्जी में जंगल से निकलकर करीब आधा दर्जन हाथियों ने रूपचंद के छप्परनुमा घर पर हमला बोल दिया। हाथियों को देखकर घबराए रूपचंद और उसकी पत्नी घर के बाहर भाग आए लेकिन दोनों बच्चे अंदर रह गए। इस बीच हाथियों ने छह साल की बड़ी बेटी रवीना और चार साल की खुशी को सूंड़ में लपेटकर बाहर फेंक दिया। इसके बाद घर में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। हाथियों के हमले से ग्रामीण भी सहम गए। बाद में ग्रामीणों ने पटाखा दगाकर, तसला और पीपा बजाकर हाथियों को भगाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाथी गांव से भागे। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बेलरायां के रेंजर को दी है।