{"_id":"6148d6988ebc3e327e44eac8","slug":"elephants-trampled-the-crop-in-the-forest-of-devipur-lakhimpur-news-bly460212793","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीपुर के जंगल में पहुंचे हाथियों ने रौंदी फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीपुर के जंगल में पहुंचे हाथियों ने रौंदी फसल
विज्ञापन
हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ग्रामीण बोले, पहली बार आया है उत्पाती हाथियों का झुंड
विज्ञापन
ममरी। रविवार की रात मोहम्मदी रेंज की सहजनिया बीट से कठिना नदी पार कर फसलें रौंदते हुए नेपाली हाथी देवीपुर के जंगलों में जा पहुंचे है।
एसडीओ अशोक कुमार रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि मैदानी रेंज और मोहम्मदी रेंजर की सहजनिया बीट क्षेत्र में कई किसानों की फसलें तहसनहस करने के बाद उत्पाती हाथियों का झुंड रविवार की रात कठिना नदी पार कर गया। गंगापुर, अयोध्यापुर, सुंदरपुर, इटौवा, प्रविशनगर के बीच के खेतों में किसानों की गन्ना और धान की फसल रौंद डाली। जंगल के समीप बसे देवीपुर, पल्हनापुर, मौठी खेड़ा, शंकरपुर, शिवपुरी आदि गांवों के किसान भयभीत हैं।
एसडीओ अशोक कुमार, रेंजर मोबिन आरिफ आदि ने बताया कि वनकर्मी हाथियों को खदेड़ने में लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार है कि जब नेपाली हाथियों ने देवीपुर बीट के जंगल में प्रवेश किया है। बताया कि हाथियों ने सबसे अधिक नुकसान मौठी खेड़ा के किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। बताया कि हाथियों का झुंड अभी कंपार्ट नंबर 13 के जंगल में मौजूद है, जो रात में किधर जाता है, उस पर पैनी नजर रखी जा रही है।